CSK vs KKR Final: क्या आज आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे कैप्टन कूल? हाल ही में धोनी ने दिए थे संन्यास के संकेत
आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। क्योंकि हाल ही में उन्होंने संन्यास के संकेत दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का आज कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलाना जाने वाला फाइनल मुकाबला आखिरी हो सकता है। कुछ दिन पहले कैप्टन कूल ने कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता है कि आगामी सीजन में वह किस भूमिका में नजर आएंगे। सीएके को रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंचाने वाले धोनी हाल ही पहले क्वालीफायर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी। उस मुकाबले में धोनी ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए थे।
अगले साल होगा मेगा ऑक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 202 सत्र के लिए मेगा ऑक्शन होगा। ऑक्शन से पहले कौन टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन करेगी अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में माही चेन्नई की टीम का हिस्सा होंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है। इसलिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाने वाला खिताबी मुकाबला धोनी का आखिरी मैच साबित हो सकता है।
माही ने खुद दिए थे संन्यास के संकेत
हाल ही में एमएस धोनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टॉस के समय अपने आईपीएल भविष्य को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था किक अगले सीजन में वह एक खिलाड़ी के रूप में सीएसके का हिस्सा होंगे यह नहीं इसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता है। धोनी के बयान के मुताबिक, आप मुझे पीले रंग की जर्सी में देखेंगे, लेकिन क्या मैं चेन्नई के लिए खेलूंगा, मुझे नहीं पता।
लंबे समय से आउट ऑप फॉर्म हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी बीते कुछ सीजन से खास नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक साल 2019 में लगाया था। बीते आईपीएल में वह 200 रन ही बना पाए। इस बार भी उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है। मौजूदा सत्र में अगर देखा जाए तो धोनी ने सिर्फ 114 रन बनाए हैं।
बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास
एमएस धोनी ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्साय की घोषणा की थी। 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के दिन धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उसके बाद से वह इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं।