फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR Cricket Score: Kolkata Knight Riders beat Chennai Super Kings by 6 wickets in 1st Match of IPL 2022 at Mumbai News Updates in Hindi

CSK vs KKR: कोलकाता ने आखिरकार चेन्नई को हराया, धोनी की पारी बेकार, उमेश यादव छाए

Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Mar 2022 11:48 PM IST
सार

कोलकाता और चेन्नई के बीच हुए पिछले पांच मैचों में ये केकेआर को मिली पहली जीत है। इससे पहले चार मैचों मे सीएसके ने जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें से सीएसके ने 17 और केकेआर ने नौ मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा।

विज्ञापन
CSK vs KKR Cricket Score: Kolkata Knight Riders beat Chennai Super Kings by 6 wickets in 1st Match of IPL 2022 at Mumbai News Updates in Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 50 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन


जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। उमेश यादव को दो विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन




कोलकाता ने आखिरकार जीत हासिल की
दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें से सीएसके ने 17 और केकेआर ने नौ मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों के बीच हुए पिछले 11 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ चार मैचों में जीत मिली। कोलकाता और चेन्नई के बीच हुए पिछले पांच मैचों में ये केकेआर को मिली पहली जीत है। इससे पहले चार मैचों मे सीएसके ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ शून्य, डेवोन कॉन्वे तीन रन, रॉबिन उथप्पा 28 रन, अंबाति रायुडू 15 रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। 61 रन तक चेन्नई के पांच विकेट गिर गए थे। इसके बाद धोनी और रवींद्र जडेजा ने 56 गेंदों पर 70 रन की नाबाद साझेदारी की।



धोनी और जडेजा की अर्धशतकीय साझेदारी
आखिरी पांच ओवर में धोनी और जडेजा ने मिलकर 58 रन जोड़े। जडेजा 28 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने दो विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती-आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला। 

धोनी ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा
धोनी ने 38 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। वे 38 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। यह धोनी के आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक रहा। उन्होंने 35 महीने बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ा। पिछली फिफ्टी उन्होंने 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था।



कोलकाता को बेहतरीन शुरुआत मिली
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश को ड्वेन ब्रावो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नीतीश राणा ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, लेकिन ब्रावो ने उन्हें भी पवेलियन भेजा।

अजिंक्य रहाणे अर्धशतक से चूक गए
नीतीश 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने अच्छी शुरुआत दिलाने के बाद उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और अर्धशतक से चूक गए। रहाणे 34 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सैम बिलिंग्स और श्रेयस अय्यर ने मिलकर कोलकाता की पारी को 100 रन के पार पहुंचाया।



श्रेयस और बिलिंग्स ने मिलकर जीत दिलाई
बिलिंग्स 22 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और शेल्डन जैक्सन ने मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। श्रेयस 19 गेंदों पर 20 रन और शेल्डन तीन रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की ओर से ब्रावो ने तीन विकेट झटके। वहीं, मिचेल सैंटनर को एक विकेट मिला। 

ब्रावो ने मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की
इसके साथ ही ब्रावो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट के लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों के नाम फिलहाल 170-170 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 166 विकेट चटकाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed