फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs GT IPL Dream11 Prediction Chennai vs Gujarat Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

CSK vs GT Playing 11 : जीत की लय को कायम रखने उतरेंगे चेन्नई और गुजरात, गिल और गायकवाड़ पर रहेगी नजर

Tue, 26 Mar 2024 06:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 26 Mar 2024 06:59 PM IST
सार

GT vs CSK Playing 11 Today Match : चेन्नई का अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की संभावना नहीं है। दूसरी तरफ टाइटंस को अगर मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। उसके गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम मैच जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
CSK vs GT IPL Dream11 Prediction Chennai vs Gujarat Playing 11 Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सीएसके बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL

विस्तार

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में दो नए कप्तानों शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड के नेतृत्व कौशल की परीक्षा होगी। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन यहां उनके रणनीतिक कौशल पर भी सभी का ध्यान टिका रहेगा।
विज्ञापन


दोनों टीम अपना पहला मैच जीत कर एक-दूसरे का सामना करेंगी और उनका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखना होगा। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपने नेतृत्व कौशल का अच्छा परिचय दिया था। हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद कप्तानी संभालने वाले गिल ने भी अपने पूर्व कप्तान के सामने इस नई भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गिल अभी 24 वर्ष के हैं और आईपीएल में सबसे कम उम्र के कप्तान हैं।
विज्ञापन


रणनीतिक कौशल में माहिर मुख्य कोच आशीष नेहरा तथा अनुभवी डेविड मिलर और केन विलियम्सन की मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है। दूसरी तरफ गायकवाड़ को करिश्माई धोनी का साथ मिलता है। गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई में पहले मैच में आरसीबी को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। चेन्नई के पिछले मैच में तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने काफी रन लुटाए थे। उन्हें टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार अंतिम एकादश में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। चेन्नई के लिए अच्छी बात यह रही कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई का अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की संभावना नहीं है। दूसरी तरफ टाइटंस को अगर मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। उसके गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम मैच जीतने में सफल रही।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

आईपीएल 2024 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपर किंग्स:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरकर, रविंद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रविंद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, और अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर)।


गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल , मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बीआर शरथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed