फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi

CSK vs DC Highlights: चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली बाहर होने के कगार पर

Thu, 11 May 2023 01:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: रोहित राज Updated Thu, 11 May 2023 01:22 AM IST
सार

चेन्नई के समर्थकों को धोनी का इंतजार था। उन्होंने उन्हें बिल्कुल निराश नहीं किया। खलील के 19वें ओवर में धोनी ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए।

विज्ञापन
CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi
चेन्नई सुपरकिंग्स बना दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर उसकी आईपीएल के 16वें से विदाई लगभग तय कर दी है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। यह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच सातवें विकेट केलिए 18 गेंद में निभाई गई 48 रन की साझेदारी रही, जिसके चलते चेन्नई ने आठ विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली जवाब में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। जडेजा ने 19 रन देकर एक विकेट भी लिया। दिल्ली की यह सातवीं हार है। उसके तीन मैच बचे और वह अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती है। ऐसे में उसका प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
पहले ही ओवर में आउट हुए वॉर्नर
168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान डेविड वॉर्नर चाहर की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। फिलिप साल्ट (17) और मिचेल मार्श (पांच) भी 25 रन के योग तक आउट हो गए। मनीष पांडे (27) और रिले रूसो (35) ने चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम कुछ खास नहीं कर सकी। मथीशा पथिराना ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने खेला 200वां आईपीएल मैच
धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डेवोन कॉन्वे (10) और ऋतुराज गायकवाड़ (24) ने चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 32 रन जोड़े। पावरप्ले समाप्त होते ही 49 के योग पर दोनों ओपनर आउट हो चुके थे। अजिंक्य रहाणे ने 21 रन बनाए और मोईन अली (सात) रन पर आउट हुए। यहां से 12 गेंद में 25 रन बनाने वाले शिवम दुबे और 200वां आईपीएल मैच खेल रहे अंबाती रायुडू ने 19 गेंद में 49 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
दुबे और रायुडू ने इस दौरान ललित यादव के ओवर में 21 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के लगे। रायुडू ने 17 गेंद में 23 रन बनाए। रायुडू ने 114 आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। मुंबई ने सोशल मीडिया पर 114 मैच खेलने और तीन आईपीएल ट्रॉफी जिताने पर रायुडू को बधाई दी।

CSK vs DC Highlights Chennai Super Kings vs Delhi Capitals Match Scorecard ms dhoni ravindra jadeja in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
धोनी-जडेजा की साझेदारी आई काम
चेन्नई के समर्थकों को धोनी का इंतजार था। उन्होंने उन्हें बिल्कुल निराश नहीं किया। खलील के 19वें ओवर में धोनी ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। दोनों ने 18 गेंद में 48 रन की साझेदारी कर चेन्नई को चुनौतीपूर्ण तक पहुंचाया। मिचेल मार्श ने शानदार अंतिम ओवर फेंका। उन्होंने नौ गेंद में 20 रन बनाने वाले धोनी और 16 गेंद में 21 रन बनाने वाले रविंद्र जडेजा को इस ओवर में आउट कर चेन्नई को आठ विकेट पर 167 के योग पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed