CSK vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को 91 रन से हराया, मोईन अली ने तीन विकेट लेकर मैच पलटा, धोनी ने खेली तूफानी पारी
मोईन ने मैच में मिचेल मार्श, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और रिपल पटेल को पवेलियन भेजा। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह ने भी दो-दो विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार हैं।
विस्तार
मोईन ने मैच में मिचेल मार्श, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और रिपल पटेल को पवेलियन भेजा। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह ने भी दो-दो विकेट झटके। कॉनवे के अलावा धोनी ने भी आठ गेंदों पर 21 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। कॉनवे को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
Yellow all the way 💛💛
A comprehensive 91-run win for Chennai Super Kings over Delhi Capitals - WHAT A WIN! #TATAIPL #CSKvDC #IPL2022 pic.twitter.com/O7yTOV0FnQविज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2022
इसके बाद बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। वहीं, इस हार के साथ दिल्ली की उम्मीदों को झटका लगा है। उसके 11 मैचों में पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक हैं। टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है और उसे बाकी तीनों मैच जीतने ही होंगे।
अंक तालिका
ऋतुराज ने 33 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। इस बीच डेवोन कॉनवे ने आईपीएल करियर का अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। उनकी यह लगातार तीसरी फिफ्टी रही। इससे पहले कॉनवे ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की लाइन लेंथ बिगाड़ दी। कुलदीप से दिल्ली के कप्तान पंत ने सिर्फ तीन ओवर कराए। इन तीन ओवरों में कुलदीप ने 43 रन दिए।
ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे
अर्धशतक लगाने के बाद कॉनवे
19वें ओवर में अंबाती रायुडू भी पवेलियन लौट गए। उन्हें खलील अहमद ने अक्षर के हाथों कैच कराया। रायुडू छह गेंदों पर पांच रन बना सके। इसके बाद कप्तान धोनी ने मोर्चा संभाला। मैदान पर आते ही उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्त्जे ने लगातार दो गेंदों पर मोईन अली और रॉबिन उथप्पा को पवेलियन भेजा।
शिवम दुबे
महेंद्र सिंह धोनी
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत खराब रही। श्रीकर भरत ने दो बेहतरीन चौके लगाने के बाद सिमरजीत सिंह की गेंद पर मोईन अली को कैच थमा बैठे। भरत पांच गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डेविड वॉर्नर भी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्हें महेश तीक्षणा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वॉर्नर 12 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद मोईन ने 10वें ओवर में कप्तान पंत और रिपल पटेल दोनों को पवेलियन भेजा। मोईन ने ओवर की पहली गेंद पर कप्तान ऋषभ पंत को बोल्ड किया। पंत 11 गेंदों पर 21 रन बना सके। इसके बाद रिपल पटेल ने मोईन के इसी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक बार फिर रिपल बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री लाइन पर कॉनवे ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा। रिपल तीन गेंदों पर छह रन बना सके।
विकेट लेने के बाद मोईन (बीच में) को बधाई देते साथी खिलाड़ी
99 रन के कुल स्कोर पर दिल्ली को आठवां झटका लगा। सिमरजीत सिंह ने कुलदीप यादव को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच कराया। कुलदीप 17 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को ड्वेन ब्रावो ने धोनी के हाथों कैच कराया। शार्दुल 19 गेंदों पर 24 रन बना सके। वहीं, अगली गेंद पर खलील अहमद को क्लीन बोल्ड कर ब्रावो ने दिल्ली की पारी को 117 रन पर समेट दिया।
मुकेश चौधरी ने दो विकेट झटके
सिमरजीत ने भी दो विकेट झटके