{"_id":"616364f48ebc3e05ad22d75e","slug":"csk-vs-dc-chennai-s-little-fan-started-crying-in-the-joy-of-victory-then-dhoni-won-her-heart-by-gifting-her-signed-ball-watch-video-ipl-qualifier-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs DC: जीत की खुशी में रोने लगी चेन्नई की नन्ही फैन, फिर धोनी ने उन्हें गिफ्ट देकर जीता दिल, देखें Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs DC: जीत की खुशी में रोने लगी चेन्नई की नन्ही फैन, फिर धोनी ने उन्हें गिफ्ट देकर जीता दिल, देखें Video
Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM IST
सार
IPL Qualifier-1: कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs दिल्ली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया और नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद सीएसके के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो नन्हें फैंस मैच के बाद हुए इमोशनल
दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान सीएसके के दो नन्हे फैंस उस समय काफी इमोशनल हो गए, जब टीम ने जीत दर्ज की। इनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इनके लिए जीत की खुशी तब दोगुनी हो गई जब धोनी ने खुद इन्हें खास तोहफा दिया। बच्चों की आखों से निकले आंसुओं के बारे में जब धोनी को पता चला तो उन्होंने उन फैंस को खास तोहफा दिया।

Being a fan of MSD is an imotion! ♥#Dhoni @msdhoni pic.twitter.com/EZyYjLjRwS
— A n j u (@Anjuvj3) October 10, 2021
धोनी ने दोनों फैंस को दिया खास तोहफा
धोनी मैच के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो उन्होंने बिलकुल उसके ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद फैंस की ओर इशारा किया। इसके बाद धोनी ने सीएसके के नन्हें फैंस को साइन की हुई गेंद देकर उनका और बाकी लोगों का दिल भी जीत लिया। गेंद पाकर दोनों फैंस काफी खुश दिखे। धोनी ने एक ही गेंद दिया था, जिसके लिए दोनों लड़ते भी दिखे। उनकी मां भी वहां स्टेडियम में मौजूद थीं। वह दोनों को समझाती दिखीं।

Dhoni's gift to his littles big hearted Fans pic.twitter.com/zbxcPvb9aW
— Ashok Rana (@AshokRa72671545) October 10, 2021
फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन बनाए।

View this post on Instagram
A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)