फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs DC: Chennai's little fan started crying in the joy of victory, then Dhoni won her heart by gifting her signed ball, watch video | IPL Qualifier-1

CSK vs DC: जीत की खुशी में रोने लगी चेन्नई की नन्ही फैन, फिर धोनी ने उन्हें गिफ्ट देकर जीता दिल, देखें Video

Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM IST
सार

IPL Qualifier-1: कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं।

विज्ञापन
CSK vs DC: Chennai's little fan started crying in the joy of victory, then Dhoni won her heart by gifting her signed ball, watch video | IPL Qualifier-1
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया और नौवीं बार फाइनल में जगह बनाई। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद सीएसके के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, कुछ फैंस अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके और रोने लगे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाता देख भावुक हो गई थीं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)

विज्ञापन

दो नन्हें फैंस मैच के बाद हुए इमोशनल
दुबई स्टेडियम में मैच के दौरान सीएसके के दो नन्हे फैंस उस समय काफी इमोशनल हो गए, जब टीम ने जीत दर्ज की। इनकी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इनके लिए जीत की खुशी तब दोगुनी हो गई जब धोनी ने खुद इन्हें खास तोहफा दिया। बच्चों की आखों से निकले आंसुओं के बारे में जब धोनी को पता चला तो उन्होंने उन फैंस को खास तोहफा दिया।

धोनी ने दोनों फैंस को दिया खास तोहफा
धोनी मैच के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे, तो उन्होंने बिलकुल उसके ऊपर वाले फ्लोर पर मौजूद फैंस की ओर इशारा किया। इसके बाद धोनी ने सीएसके के नन्हें फैंस को साइन की हुई गेंद देकर उनका और बाकी लोगों का दिल भी जीत लिया। गेंद पाकर दोनों फैंस काफी खुश दिखे। धोनी ने एक ही गेंद दिया था, जिसके लिए दोनों लड़ते भी दिखे। उनकी मां भी वहां स्टेडियम में मौजूद थीं। वह दोनों को समझाती दिखीं।

विज्ञापन

फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। डीसी की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंदों पर 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 60 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 70 रन और रॉबिन उथप्पा ने 63 रन बनाए।

View this post on Instagram

A post shared by WhistlePoduArmy® CSK Fan Club (@cskfansofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed