फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK IPL 2023 Final Winning Chances Percentage MS Dhoni Team Chennai Super Kings playoffs history and Stats

IPL Final: क्या इस बार भी चैंपियन बन जाएगी चेन्नई की टीम? महेंद्र सिंह धोनी के पक्ष में बन रहा अनोखा संयोग

Thu, 25 May 2023 04:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 25 May 2023 04:47 PM IST
सार

चेन्नई की चार मैचों में गुजरात पर यह पहली जीत थी। इससे पहले तीनों मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने इस सीजन में शानदार वापसी की।

विज्ञापन
CSK IPL 2023 Final Winning Chances Percentage MS Dhoni Team Chennai Super Kings playoffs history and Stats
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की पहुंच गई है। वह रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम रविवार (28 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस या गुजरात टाइंटस से होगा। मुंबई और गुजरात के बीच शुक्रवार (26 मई) को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम दो दिन बाद चैंपियन बनने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन


क्वालिफायर-1 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को चेन्नई ने मंगलवार (23 मई) को 15 रन से हराया था। चेन्नई की चार मैचों में गुजरात पर यह पहली जीत थी। इससे पहले तीनों मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने इस सीजन में शानदार वापसी की। वह पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी में इस बार टीम ने पहले प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई।
विज्ञापन

CSK IPL 2023 Final Winning Chances Percentage MS Dhoni Team Chennai Super Kings playoffs history and Stats
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
रोहित की बराबरी करने उतरेंगे धोनी
चेन्नई के फैंस से इस बात की दुआ कर रहे हैं कि उनकी टीम पांचवीं बार चैंपियन बन जाए। धोनी की कप्तानी में इस टीम ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनी है। धोनी सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनसे ज्यादा खिताब रोहित शर्मा ने जीते हैं। रोहित ने मुंबई को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी के पास इस बार उनकी बराबरी करने का मौका होगा।

CSK IPL 2023 Final Winning Chances Percentage MS Dhoni Team Chennai Super Kings playoffs history and Stats
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के पक्ष में ये संयोग
आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत 2011 में हुई थी। उससे पहले शीर्ष चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच होते थे। प्लेऑफ फॉर्मेट आने के बाद चेन्नई की टीम तीन बार खिताब जीती। संयोग से हर बार वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में इस बार भी फैंस को यह उम्मीद है कि चेन्नई अपने इस अनोखे रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
  • 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पहले स्थान पर थी। उसके 14 मैच में 19 अंक थे। चेन्नई के 14 मैच में 18 अंक थे। इसके बाद क्वालिफायर-1 में दोनों का मुकाबला हुआ। चेन्नई आरसीबी को हराकर फाइनल में पहुंची। वहां उसने आरसीबी को हराकर खिताब पर किया।
  • 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के 14-14 मैचों के बाद 18-18 अंक थे। बेहतर नेट रनरेट के आधार पर हैदराबाद पहले स्थान पर था। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में उसे हरा दिया। फिर फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने हुईं। वहां चेन्नई ने जीत हासिल की।
  • 2021 में दिल्ली कैपिटल्स 20 अंकों के साथ पहले पायदान पर रही थी। चेन्नई के 18 अंक थे। चेन्नई ने क्वालिफायर-1 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। उसने फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed