फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK fans want to see Dhoni playing in IPL for a long time, fans of Chennai expressed desire

धोनी को IPL में लंबे समय तक खेलते देखना चाहते हैं CSK फैंस, चेन्नई के प्रशंसकों ने जताई इच्छा

Mon, 17 Aug 2020 07:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Aug 2020 07:26 AM IST
विज्ञापन
CSK fans want to see Dhoni playing in IPL for a long time, fans of Chennai expressed desire
धोनी सीएसके - फोटो : social media

पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसकी घोषणा करने के बाद यहां क्रिकेट प्रशंसकों के बीच यह बड़ा मुद्दा बन गया है कि यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज अब आईपीएल में खेलेगा या नहीं।

विज्ञापन


धोनी को चाहने वालों में शामिल 66 साल के सी कृष्णमूर्ति उन असंख्य प्रशंसकों में शामिल हैं जो उम्मीद कर रहे हैं कि यह पूर्व भारतीय कप्तान जब तक संभव हो आईपीएल में खेलता रहे। धोनी को चेन्नई के लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला उसकी कल्पना नहीं की जा सकती और उम्रदराज प्रशंसक कृष्णमूर्ति का सवाल देश के इस हिस्से में उनकी लोकप्रियता का सूचक है। विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृष्णमूर्ति ने पीटीआई से कहा, ‘मैंने सिर्फ धोनी के कारण ही क्रिकेट को देखना जारी रखा और काश वह कुछ और साल खेलता। सीएसके उसके कारण ही सीएसके है।’
विज्ञापन


कृष्णमूर्ति ने कहा कि वह टेलीविजन पर सीएसके का कोई आईपीएल मैच नहीं छोड़ते। वह धोनी के उन कट्टर समर्थकों में शामिल हैं जो सोचते हैं कि रांची में जन्में इस क्रिकेटर ने दिखाया कि छोटे शहरों के खिलाड़ी भी बड़ा नाम कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी कंपनी में काम करने वाले और सीएसके के प्रशंसक राजा राजन ने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि राज्य के बाहर का कोई व्यक्ति आकर स्थानीय हीरो बन जाए। उन्होंने कहा कि धोनी के मामले में ऐसा ही हुआ है और इसका एक कारण आईपीएल है। उन्होंने कहा, ‘जब आईपीएल हुआ और अन्य शहरों के पास अपने घरेलू सितारे थे, तब चेन्नई को धोनी मिला और प्रशंसकों ने उसे पसंद किया, मैंने भी। मैदान पर अपने प्रदर्शन और स्वभाव और सीएसके को सफल बनाकर वह प्रशंसकों से जुड़ गया और यह प्यार और मजबूत हो गया।’

धोनी के कट्टर प्रशंसक और सीएसके के मैचों के दौरान अपने शरीर पर पेंटिंग करने के लिए पहचाने जाने वाले हरि सरवनन ने कहा कि ‘थाला’ को अब नीली जर्सी में नहीं देखा जाएगा लेकिन उन्हें पीली जर्सी (सीएसके की जर्सी) में एमए चिदंबरम स्टेडियम में उतरते हुए देखना शानदार होगा। सरवनन ने कहा, ‘यह निराशाजनक है कि वह अब नीली जर्सी नहीं पहनेगा लेकिन हम अपने गढ़ में उसे सीएसके की पोशाक में देखेंगे।’


एक अन्य प्रशंसक महेश कुमार ने उम्मीद जताई कि चेन्नई में टेस्ट पदार्पण करने वाले धोनी इस शहर को अपना घर बनाएंगे और घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की ओर से खेलेंगे। महेश ने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट से प्यार करता हूं और यहां धोनी को टेस्ट पदार्पण करते हुए देखा था। उम्मीद करता हूं कि वह चेन्नई में रहने लगेगा और तमिलनाडु की रणजी टीम की मदद करेगा या कोच बन जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed