{"_id":"6039d7b78ebc3ee8ef00b001","slug":"csk-captain-ms-dhoni-visited-the-dewri-temple-in-ranchi-picture-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से पहले धोनी ने देवड़ी माता मंदिर में किया दर्शन, 16 भुजाओं वाली दुर्गा मां का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से पहले धोनी ने देवड़ी माता मंदिर में किया दर्शन, 16 भुजाओं वाली दुर्गा मां का लिया आशीर्वाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद वे सिर्फ आईपीएल 2021 में मैदान में खेलते दिखे थे। इसके बाद उन्होंने दुबई में भी कुछ समय बिताया, लेकिन आजकल वे रांची में अपने फार्महाउस में नजर आते हैं।
धोनी भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन प्रशंसकों में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है। फिलहाल धोनी आईपीएल 2021 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने को तैयार हैं लेकिन इससे पहले वे शुक्रवार को देवी मां की शरण में पहुंचे।
2 of 5
देवड़ी मंदिर में धोनी
- फोटो : twitter@msdhonizealot
पूर्व कप्तान शुक्रवार को रांची से थोड़ी दूर तमाड़ में स्थित पवित्र देवड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
3 of 5
धोनी
- फोटो : twitter
धोनी करीब 22 मिनट तक मंदिर के प्रांगण में रहे। यहां मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने उनके साथ देवी मां की पूजा करवाई और चढ़ावा चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी
- फोटो : twitter
धोनी के मंदिर में पहुंचने पर वहां कतार में खड़े श्रद्धालु काफी उत्साहित हो गए और उनकी झलक पाने के लिए बेताब दिखे। माही की खबर सुनते ही उनके प्रशंसक भी भारी तादाद में वहां पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। धोनी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन
5 of 5
देवड़ी मंदिर में धोनी
- फोटो : twitter
बता दें कि देवड़ी मंदिर रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर तमाड़ में स्थित है। यह मां दुर्गा का भव्य मंदिर है जो 700 साल पुराना है। इस मंदिर में दुर्गा माता की 16 भुजाएं हैं जो अपने आप में बेहद पौराणिक है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।