फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSA to meet BCCI at dubai for upcoming tour

विवाद सुलझाने को दुबई में मिलेंगे BCCI-CSA

Sat, 07 Sep 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
CSA to meet BCCI at dubai for upcoming tour

खटाई में पड़े भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बीसीसीआई और हारून लोगार्ट के बीच समाधान की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी लोगार्ट इस महीने के मध्य में बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल से दुबई में मिलेंगे।

दोनों के बीच मुलाकात में भारत के आगामी दौरे के लिए कार्यक्रम को लेकर उठे मतभेदों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
यूनुस खान के दोहरे शतक ने बचाई पाकिस्तान की लाज

सीएसए ने कहा है कि बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल और सीएसए के मुख्य कार्यकारी लोगार्ट दुबई में 16 और 17 सितंबर को होने वाली आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की समिति की बैठक के इतर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने जुलाई में टीम इंडिया के दौरे का जो कार्यक्रम जारी किया था, उसमें तीन टेस्ट के अलावा सात वनडे और दो ट्वंटी-20 मैच खेले जाने हैं।

भारत का यह दौरा नवंबर के मध्य में शुरू होना है। लेकिन बीसीसीआई ने कार्यक्रम को लेकर कुछ आपत्तियां उठाई थीं।

इस बीच पिछले हफ्ते बीसीसीआई ने आनन-फानन में वेस्टइंडीज के भारत दौरे का कार्यक्रम भी तय कर दिया जो कि भविष्य दौरा कार्यक्रम में शामिल नहीं था।

वेस्टइंडीज को भारत में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच दो टेस्ट और पांच वनडे मैच खेलने हैं। इस टेस्ट सीरीज में सचिन तेंदुलकर अपना 200वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगले साल की शुरुआत में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित कार्यक्रम में भी तारिखों में बदलाव कर तीन हफ्ते आगे कर दिया गया है।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे में कटौती हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed