नोबॉल से बढ़ा विवाद, विकेटकीपर की गई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नोबॉल ने क्रिकेटर की जान ले ली। पूरा घटनाक्रम बल्लेबाज, विकेटकीपर और हत्या के लिए प्रयोग में लाए हथियार स्टंप के इर्द-गिर्द है।
बुधवार को क्रिकेट के मैदान में गेंद-बल्ले के बजाय खूनी खेल देखने को मिला। सनसनीखेज वारदात का पूरा घटनाक्रम गुरुवार को पुलिस को पता चला। 16 साल का बाबुल शिकदर पड़ोसी दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। घटना उस वक्त की है जब शिकदर विकेटकीपर कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने मैदान में मौजूद सभी लोगों को हक-बक कर दिया। बल्लेबाज ने गुस्से में शिकदर ने सिर पर स्टंप दे मारा और उसकी मौत हो गई।
लेकिन मामला सिर्फ यही नहीं हैं, इससे पहले दोनों के बीच नोबॉल को लेकर बहस हुई थी।
नोबॉल ने ली विकेटकीपर की जान
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में क्रिकेट खेलने के दौरान एक मामूली विवाद ने एक किशोर क्रिकेटर की जान ले ली। स्थानीय पुलिस अधिकारी भुईयान महबूब हसन ने बताया कि पूरा मामला बल्लेबाज के आउट होने को लेकर था।
महबूब के अनुसार, शिकदर ने अंपायर से कहा कि वह बार-बार बल्लेबाज का फेवर कर रहे हैं, इस कारण वह क्रीज पर बना हुआ है। लेकिन अंपायर ने एक बार फिर बल्लेबाज के पक्ष में फैसला क्या सुनाया, बल्लेबाज की बांहे खिल गई।
गुस्से में आकर आरोपी बल्लेबाज ने स्टंप उखाड़ा और शिकदर के सिर पर दे मारा। शिकदर दर्द से छटपटाते हुए जमीन पर जा गिरा। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी बल्लेबाज की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।