फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketers Who Retired in 2025 Year Ender Virat Kohli Rohit Sharma Players Retirement Format Wise Full List
WI Inning
171/10 (19.1 ov)
Akeal Hosein 15(9)*
Shamar Joseph 0 (1)
Innings Break : IND elected to bowl

2025 विदाई का साल: इस वर्ष इतने क्रिकेटरों ने लिए संन्यास, कुछ ने फॉर्मेट छोड़ा तो कुछ ने खेल को ही गुडबाय कहा

Tue, 23 Dec 2025 08:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Dec 2025 08:47 PM IST
सार

साल 2025 अब खत्म होने को है। इस साल क्रिकेट में कई यादगार लम्हे देखने मिले, लेकिन कुछ क्रिकेटरों ने संन्यास का एलान कर फैंस को निराश भी किया। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस साल खेल को या किसी प्रारूप को अलविदा कहा।

विज्ञापन
Cricketers Who Retired in 2025 Year Ender Virat Kohli Rohit Sharma Players Retirement Format Wise Full List
रोहित कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

वर्ष 2025 कई मायनों में विदाई का साल भी रहा। इस साल कई क्रिकेटरों ने संन्यास का एलान किया। इसमें कई क्रिकेटर ऐसे थे जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूप को अलविदा कह दिया, जबकि कुछ ने किसी एक प्रारूप को छोड़ने का फैसला किया। इन क्रिकेटरों में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस साल टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया था और ये दोनों बस अब भारत के लिए वनडे में ही खेलते हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित-विराट ने एक सप्ताह के अंदर छोड़ा था टेस्ट प्रारूप
रोहित शर्मा ने सात मई 2025 को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया था। रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए थे। रोहित शर्मा को 2022 में टेस्ट प्रारूप का नियमित कप्तान बनाया गया था। तब से लेकर 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे तक वह क्रिकेट के सबले लंबे प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने 24 टेस्ट खेले और इसमें से सिर्फ 12 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली। नौ टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े झटके लगे थे। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट प्रारूप छोड़ा था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदमे में थे। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए।
विज्ञापन

रसेल-पूरन और पीयूष चावला ने भी करियर किया समाप्त 
रोहित और कोहली ही नहीं इस साल दुनिया के अन्य कई खिलाड़ियों ने अपने करियर पर विराम लगाया। श्रीलंका के डी करुणारत्ने, वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन, भारत के पीयूष चावला, वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल, दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, महमूदुल्लाह, भारत के ऋद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा ने सभी प्रारूप को अलविदा कहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस और बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने वनडे प्रारूप से संन्यास लिया। इसके अलावा श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed