{"_id":"68a2c602f8fd7fff7a04f13b","slug":"cricketer-turned-politician-kedar-jadhav-stated-that-india-will-boycott-the-asia-cup-match-against-pakistan-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, ये मेरा दावा है', इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने मुकाबले पर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: 'भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा, ये मेरा दावा है', इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने मुकाबले पर दिया बयान
Mon, 18 Aug 2025 11:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:49 AM IST
सार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला होने की खबर से देश में विवाद हुआ था और कई क्रिकेट फैंस ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Instagram / PCB Twitter
विस्तार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इन दो चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबले को लेकर बयानबाजी जारी है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते गर्म चल रहे हैं, ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तरह-तरह की अटकलें चल रही हैं। इस मामले पर अब भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज केदार जाधव ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उठा था विवाद
पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में मुकाबला होने की खबर से देश में विवाद हुआ था और कई क्रिकेट फैंस ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। भारत के पूर्व बल्लेबाज और अब भाजपा नेता केदार जाधव ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारतीय टीम 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगी।

विश्व चैंपियनशिप लीग में भारत ने पाकिस्तान का किया था बहिष्कार
जाधव ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत को नहीं खेलना चाहिए। जहां तक भारत का सवाल है, भारत जब भी खेला है उसे हमेशा जीत मिली है, लेकिन यह मैच (पाकिस्तान के साथ) नहीं खेला जाना चाहिए। ये मैच बिलकुल नहीं खेलना चाहिए और खेलेगा भी नहीं ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं।' पिछले महीने युवराज सिंह की अगुआई वाली इंडिया चैंपियंस टीम ने विश्व चैंपियनशिप लीग में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था। भारत ने ग्रुप चरण के बाद सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला किया था जिससे पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची थी जहां उसे दक्षिण अफ्रीका ने हराया था।

अगले महीने होना है एशिया कप
एशिया कप का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होना है। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को उसका मैच पाकिस्तान के साथ होगा और फिर ग्रुप चरण में उसका आखिरी मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से खेला जाएगा। बीसीसीआई इस टूर्नामेंट का मेजबान है। टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के कारण दोनों देशों ने 2027 तक केवल तटस्थ स्थानों पर ही मैच खेलने पर आपसी सहमति जताई है। इसी के तहत इसी साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान था, पर भारत ने सारे मुकाबले दुबई में खेले थे और चैंपियनशिप अपने नाम की थी।