फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricketer Shivam Dube got married to his longtime girlfriend Ajum Khan

बजी शहनाई: क्रिकेटर शिवम दुबे ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ दुआ मांगते आए नजर

Fri, 16 Jul 2021 09:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Jul 2021 09:21 PM IST
सार

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शुक्रवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अजुम खान से मुंबई में शादी रचाई।

विज्ञापन
cricketer Shivam Dube got married to his longtime girlfriend Ajum Khan
क्रिकेटर शिवम दुबे - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस ऑलराउंडर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई में शादी की है। एक तस्वीर में शिवम दुल्हन संग दुआ मांगते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में शिवम और उनकी पत्नी एक दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस शादी में हिंदू-मुस्लिम रीति रिवाजों की झलक साफ दिखी। बता दें कि शिवम टीम इंडिया के एक वन-डे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, अलग-अलग टीमों के साथ 21 आईपीएल में भी अपना प्रदर्शन किया है। इस वक्त शिवम राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं।      

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओवर में पांच छक्के लगाकर सुर्खियों में आए थे
शिवम दुबे तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के दौरान बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए थे। शिवम ऐसा कारनामा दो बार कर चुके हैं। इससे पहले वह टी-20 मुंबई लीग में प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के जड़ चुके हैं। रणजी के प्रदर्शन के दम पर उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में बड़ी रकम मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed