फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket sri lanka vs bangladesh

बांग्लादेश का श्रीलंका को करारा जवाब

Mon, 11 Mar 2013 12:31 AM IST
गाले/एजेंसी
गाले/एजेंसी Updated Mon, 11 Mar 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
cricket sri lanka vs bangladesh

मोहम्मद अशरफुल और कप्तान मुशफिकुर रहीम के बेजोड़ शतक से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को करार जवाब दिया।

विज्ञापन


श्रीलंका के पहली पारी में बनाए 570 रन के विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 438 रन बना लिए थे।

सुबह दो विकेट पर 135 रन से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश के लिए अशरफुल और रहीम ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 261 रन की नाबाद साझेदारी कर मेजबानों के पसीने निकाल दिए।

बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट के 13 साल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। बांग्लादेश की ओर से किसी भी विकेट के लिए यह सिर्फ दूसरी दोहरी शतकीय साझेदारी है।
विज्ञापन


अशरफुल ने छठवां शतक जड़ते हुए टेस्ट कैरियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 189 रन की पारी खेली। बांग्लादेश की ओर से यह सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। अशरफुल ने 398 गेंद खेलते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहीम ने भी दूसरा शतक जड़ते हुए कैरियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 152 रन की पारी खेली। बांग्लादेशी कप्तान ने 236 गेंद खेलते हुए 18 चौके और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश अभी भी पहली पारी के आधार पर 132 रन पीछे है लेकिन उसके शानदार प्रदर्शन ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed