फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Ireland Confirm white ball tour to Pakistan for the first time in 2025 schedule yet to be finalised

Series: पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये टीम, अगले साल खेलेगी सीरीज, बोर्ड ने की पुष्टि

Tue, 14 May 2024 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 12:48 PM IST
सार

टी20 विश्व कप से पहले आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज हो रही है। क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ अगले साल पाकिस्तान दौरे को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
Cricket Ireland Confirm white ball tour to Pakistan for the first time in 2025 schedule yet to be finalised
आयरलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : PCB/twitter

विस्तार

आयरलैंड ने पुष्टि की है कि उसकी पुरुष टीम 2025 में द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। आयरलैंड की पुरुष टीम का यह पहला दौरा होगा। हालांकि दौरे को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि आयरलैंड का यह दौरा अगले साल अगस्त-सितंबर में होगा। दोनों टीमों के बीच फिलहाल आयरलैंड में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। 
विज्ञापन

दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई चर्चा 
टी20 विश्व कप से पहले आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज हो रही है। क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनिस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ अगले साल पाकिस्तान दौरे को लेकर चर्चा की। मैकनिस ने संकेत दिए कि चर्चा स्वस्थ हुई और इस बात पर सहमति बनी कि आयरलैंड अगले साल पाकिस्तान का दौरा करेगा जो उनकी पुरुष टीम का पहला एशिया दौरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैकनिस ने की दौरे की पुष्टि
मैकनिस ने कहा, पीसीबी चेयकमैन नकवी का डबलिन में स्वागत कर खुशी हो रही है और हमने एक सार्थक बैठक की है। पीसीबी चेयरमैन के आयरलैंड में होने की हम सराहना करते हैं और यह दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच मजबूत रिश्ते का संकेत देता है। दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई जिसमें भविष्य में पुरुष और महिला टीम के दौरे को लेकर बात हुई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बीच अगले साल पुरुष टीम के दौरे को लेकर सहमति बनी। यह 2022 में हमारी महिला टीम के ऐतिहासिक दौरे के बाद एक और शानदार उपलब्धि होगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। इसके बाद हमारा सामना अगले महीने टी20 विश्व कप में भी होगा। आयरलैंड और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के रिश्ते काफी गहरे हैं। पाकिस्तान हमारी पुरुष और महिला टीमों के पहले टेस्ट मैच का प्रतिद्वंद्वी भी रहा है। हम इस दौरे के लिए उत्साहित हैं और पीसीबी तथा उसके अध्यक्ष नकवी का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed