{"_id":"95db99c4-a8e9-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"cricket-fraternity-shocked-at-exclusion-of-sachin-in-bird-s-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन और ब्रेडमैन के बिना डिकी बर्ड की ड्रीम टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन और ब्रेडमैन के बिना डिकी बर्ड की ड्रीम टीम
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अंपायर डिकी बर्ड की ड्रीम टीम में सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल नहीं होने पर क्रिकेट जगत ने हैरानी जताते हुए पूर्व इंग्लिश अंपायर की इस टीम को असंतुलित और पक्षपातपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
डिकी की इस टीम में भारत से केवल सुनील गावस्कर का नाम ही शामिल है जबकि पाकिस्तान के इमरान खान को इसका कप्तान बताया गया है।
पूर्व भारतीय कप्तान अजित वाडेकर ने कहा, ‘डिकी की टीम पक्षपातपूर्ण है। इस टीम में उन्होंने सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों के नामों को शामिल किया है जिनके खेल को डिकी ने करीब से देखा है। लेकिन खिलाड़ियों का यह चयन सही नहीं है। गावस्कर का नाम इस टीम में शामिल होना ठीक है लेकिन हैरानी की बात है कि सचिन, ब्रेडमैन का नाम इसमें शामिल नहीं है।’
विज्ञापन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चंदू बोर्डे ने भी कहा कि सचिन और सर डान ब्रेडमैन को इस ड्रीम टीम से बाहर किए जाने से पता चलता है कि बर्ड की क्रिकेटिंग जानकारी कितनी खराब है।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान नरी कांट्रैक्टर ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डिकी ने क्या सोचकर इस टीम का चयन किया है जिसमें सचिन तक को शामिल नहीं किया गया है। यह उनकी समझ है। मुझे लगता है कि डिकी ने ब्रेडमैन को खेलते नहीं देखा है।’
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर बाबू नादकरणी और पूर्व क्रिकेटर शिवलाल यादव ने भी पूर्व इंग्लिश अंपायर की इस टीम की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनकी अपनी सोच है लेकिन हैरानी है कि इसमें मैल्कम मार्शल जैसे खिलाड़ी का नाम शामिल नहीं है। डिकी एक सम्मानित अंपायर हैं लेकिन टीम का चयन करना अलग होता है।’
डान के बराबर रहेंगे सचिन
भले ही डिकी बर्ड की ड्रीम टीम में सचिन को जगह नहीं मिली हो लेकिन शनिवार को वह महान खिलाड़ी डान ब्रेडमैन के बराबर हो जाएंगे। दरअसल बुधवार को अपने जीवन के 40 बसंत पूरे करने जा रहे सचिन का सिडनी में मोम का बुत उनके प्रशंसकों के सामने पेश किया जाएगा जिसे बाद में म्यूजियम में सर डान ब्रेडमैन और शेन वार्न के साथ स्थापित किया जाएगा।
लंदन के मैडम तुषाद म्यूजियम में पहले से ही बनाए जा चुके सचिन के मोम के बुत को अब सिडनी में भी म्यूजियम में रखा जाएगा। सचिन ने मोम का बुत म्यूजियम में लगाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘सर डान ब्रेडमैन के साथ मेरा बुत लगाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इससे बहुत खुश और उत्साहित हूं। 1998 में उनके 90वें जन्मदिन के मौके पर ब्रेडमैन के एडिलेड स्थित घर जाकर उन्हें बधाई देना और उनसे मिलना मुझे आज भी याद है।’
सचिन के जन्मदिन पर 40 पाउंड का केक
सचिन के 40वें जन्मदिन पर बुधवार को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) उन्हें 40 पाउंड का केक भेंट करेगा। सचिन की टीम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 24 अप्रैल को यहां मैच खेला जाना है। सूत्रों के मुताबिक इस विशाल केक को बनाने के लिए कैब ने हैदराबाद से एक शेफ की सेवाएं ली हैं। इस केक में 40 परतें होंगी और इसमें ऊपर एक बल्ला और एक गेंद की आकृति बनी होगी। हालांकि इस आयोजन को केवल मुंबई टीम के ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित रखा जाएगा।
"डिकी क्रिकेट जगत में सबसे अधिक सम्मानित और लोकप्रिय अंपायर हैं इसलिए यह जानकर अच्छा लगा कि उनकी ड्रीम टीम में मुझे भी जगह मिली है।"
- सुनील गावस्कर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर