फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cricket australias mark taylor quits from director post

मार्क टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक का पद छोड़ा, बॉल टेंपरिंग विवाद से हुए बेहद परेशान

Mon, 05 Nov 2018 01:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
cricket australias mark taylor quits from director post
मार्क टेलर

पूर्व टेस्ट कप्तान मार्क टेलर ने सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक पद को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बॉल टेंपरिंग विवाद और शासकीय निकाय में समीक्षा की जांच के चलते वह काफी परेशान हुए और ऐसे में उनके लिए कार्य जारी रखना मुश्किल हो रहा था। 

विज्ञापन


टेलर से पहले प्रमुख कार्यकारी जेम्स सदरलैंड और चेयरमैन डेविड पीवर भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। टेलर को पिछले सप्ताह पीवर के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में माना गया था जबकि खेल को प्रेरक नेतृत्वकर्ता की जरूरत थी क्योंकि स्वतंत्र समीक्षा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के घमंडी और नियंत्रक परंपरा पर आरोप लगाया। याद हो कि जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बैमानी का सहारा लिया था।
विज्ञापन


13 साद बोर्ड को अपनी सेवा देने वाले टेलर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अलग होने का फैसला लिया है। टेलर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैंने अब अपना पद छोड़ने का फैसला कर लिया है। 18 महीनों में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक के रूप में काफी कुछ किया और अब यह मुझ पर हावी हो रहा है। मुझे नहीं लगता कि इस पद पर ज्यादा कुछ कर पाउंगा। मेरी ऊर्जा खत्म हो चुकी है और अब मुझे लगता है कि किसी और को मेरी जगह लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद के साथ छेड़छाड़ के आरोप में प्रतिबंधित किया गया। टेलर तब से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों की यूनियन के बीच रिश्ते सुधारने के प्रयास में जुटे रहे।


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने स्वीकार किया कि उन्हें 104 टेस्ट खेल चुके टेलर के बोर्ड में रहने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, 'मार्क टेलर ने क्रिकेट कम्यूनिटी में पूर्व और सक्रिय खिलाड़ियों के साथ रिश्ते सुधारने में अहम भूमिका निभाई। निदेशक के पद पर उन्होंने हमेशा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के मुद्दों के साथ प्राथमिकी से काम किया। यह सम्मान की बात है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिय बोर्ड को अपनी सेवाएं दी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed