Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia’s outgoing CEO Nick Hockley impressed by MCG crowd after Nitish Reddy’s hundred

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी के शतक के बाद दर्शकों का शोर सुनकर हैरान थे हॉकले, बोले - ऐसा पहले कभी नहीं सुना

Sun, 29 Dec 2024 02:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Dec 2024 02:39 PM IST
सार

नीतीश ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में शतक जड़ा था और वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी। नीतीश ने पहली पारी में 189 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए।

विज्ञापन
Cricket Australia’s outgoing CEO Nick Hockley impressed by MCG crowd after Nitish Reddy’s hundred
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निवर्तमान सीईओ निक हॉकले ने एक बड़ा खुलासा किया है। हॉकले का कहना है कि जब मैच के तीसरे दिन भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने शतक जड़ा तो वह भारतीय प्रशंसकों का शोर सुनकर काफी हैरान थे। हॉकले के मुताबिक, उन्होंने मैदान पर इससे पहले इतना शोर कभी नहीं सुना था। 
विज्ञापन
Trending Videos

नीतीश ने जड़ा था करियर का पहला शतक 
नीतीश ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में शतक जड़ा था और वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी। नीतीश ने पहली पारी में 189 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 114 रन बनाए और वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बन गए थे। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए उमड़ रही भीड़ 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1992 के बाद से पहली बार पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के मैदानों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिली है जिससे इस सीरीज को चार से बढ़ाकर पांच मैच करने का फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। बॉक्सिंग डे टेस्ट में अब तक दर्शकों की रिकॉर्ड कुल उपस्थिति 2,71,865 है जो 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की गई थी, जबकि भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में तीन दिन में अब तक 2,55,462 दर्शक आ चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि दर्शकों की संख्या तीन लाख से ज्यादा होगी।
विज्ञापन

हॉकले ने कहा, मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी के शतक बनाने के समय आए थे, दर्शकों का ऐसा शोर मैंने पहले कभी नहीं सुना था। पूरे भारत से आए प्रशंसकों की संख्या से मैं बेहद रोमांचित हूं। यह एक अविश्वसनीय माहौल रहा क्योंकि मैदान पर ढाई लाख से अधिक लोग आए और वह भी पहले, दूसरे और तीसरे दिन। इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बॉक्सिंग डे पर सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी जो एशेज से अधिक होगी और सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। यह हर उम्मीद पर खरी उतर रही है।

हॉकले ने बीसीसीआई को दिया धन्यवाद 
हॉकले ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज को पांच मैच की सीरीज में बदल दिया गया क्योंकि इसके प्रशंसकों की संख्या बहुत अधिक है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को दर्शाता है और प्रशंसक हमेशा इन दोनों टीम को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए बहुत ही शानदार है। मैं बीसीसीआई को पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने पर सहमत होने के लिए धन्यवाद देता हूं और बहुत आभारी हूं। उम्मीद है कि आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed