फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia is going to start training from end of this May amid corona virus pandemic

क्रिकेट को लेकर खुश खबरी, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस महीने के अंत से शुरू कर सकते हैं ट्रेनिंग

Thu, 07 May 2020 08:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia is going to start training from end of this May amid corona virus pandemic
- फोटो : पीटीआई

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस महीने के अंत में टीमों की सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है और कोविड-19 महामारी के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए नए ट्रेनिंग नियम बना रहा है। 'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार सीए अपने मुख्य मेडिकल अधिकारी डॉ. जॉन आर्चर्ड और खेल विज्ञान एवं खेल मेडिसिन प्रमुख एलेक्स कोंटूरिस की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करने की रणनीति बना रहा है।

विज्ञापन


ये दोनों क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की समितियों का भी हिस्सा हैं जो खेलों को दोबारा शुरू करने के तरीके ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभी सीए की प्राथमिकता खिलाड़ियों की सत्र पूर्व ट्रेनिंग के नियम तैयार करना है जिसमें ट्रेनिंग के दौरान गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को प्रतिबंधित करना भी शामिल है।
विज्ञापन


कोंटूरिस ने हालांकि कहा कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हु्ई स्थिति का क्रिकेट जैसे खेल की टीम ट्रेनिंग पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नेट्स पर खिलाड़ियों के बीच दूरी होती है- प्रत्येक नेट पर दो या तीन गेंदबाज होते हैं। एक बार में एक गेंदबाज गेंद फेंकता है और बल्लेबाज 22 गज की दूरी पर होता है इसलिए यह बड़ी समस्या नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंटूरिस ने कहा, 'हम इसे बड़ी समस्या के रूप में नहीं देखते जिससे निपटा नहीं जा सकता लेकिन हम इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आपको यह चीजें देखनी चाहिए: दूरी बनाकर रखें, गेंद को आपको कैसे रखना है, इन चीजों से आसानी से निपटा जा सकता है।' कोंटूरिस ने कहा कि कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी अनिवार्य है और ऐसे में खिलाड़ी जश्न मनाने के नए तरीके ढूंढ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed