{"_id":"671f1101cd53fa57060cbe67","slug":"cricket-australia-have-rested-their-first-choice-test-xi-for-the-upcoming-t20i-series-against-pakistan-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित की टीम, टेस्ट विशेषज्ञों को दिया आराम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित की टीम, टेस्ट विशेषज्ञों को दिया आराम
Mon, 28 Oct 2024 09:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:50 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के नियमित सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल मार्श और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पर्थ में हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ एक नया कप्तान नियुक्त करना होगा।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 14 नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, इसलिए उसने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट विशेषज्ञों को आराम दिया है। पाकिस्तान के विरुद्ध सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और चोट से वापसी कर रहे स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नियमित सीमित ओवरों के कप्तान मिचेल मार्श और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए पर्थ में हैं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ एक नया कप्तान नियुक्त करना होगा। सीमित ओवरों के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी टीम में मौजूद हैं। इंग्लिस टीम के एकमात्र सदस्य हैं जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कंगारू टीम में शामिल होने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन होगा ऑस्ट्रेलिया का कप्तान?
मैक्सवेल, इंग्लिस और जांपा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टीम में होने से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने को लेकर काफी विकल्प मौजूद हैं। मैक्सवेल ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की है और उनके पास नेतृत्व करने का अनुभव है, जबकि जांपा का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और इंग्लिश की हाल की लय उन्हें कप्तान बनाने का दावेदार बनाती है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा में होगा, जबकि शेष दो मुकाबले क्रमशः कैनबरा और होबार्ट में खेले जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीमः
सीन एबॉट, जैवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा।
सीन एबॉट, जैवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा।