फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia employee Angela Williamson sacked for abortion campaign

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सीनियर महिला कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, गर्भपात को लेकर चलाया था अभियान

Mon, 30 Jul 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia  employee Angela Williamson sacked for abortion campaign
Angela Williamson

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हाल ही में अपनी एक सीनियर महिला कर्मचारी एंजेला विलियमसन को नौकरी से निकाल दिया है। सीए ने अपनी इस कार्रवाई के पीछे महिला कर्मी के एक ट्वीट का हवाला देते हुए उसे नौकरी से निकाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में यह महिला पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नमेंट रिलेशन के लिए बतौर मैनेजर काम कर रही थी।

विज्ञापन


नौकरी से बर्खास्त हुई तीन बच्चों की मां एंजेला ने बताया कि कुछ समय पहले उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक गर्भपात अभियान (अबॉर्शन कैंपेन) चलाया था। लेकिन जैसे ही सीए को इसकी भनक लगी, उसने तुरंत महिला को नौकरी से निकालने का फैसला ले लिया। इतना ही नहीं, सीए ने इस महिला पर कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आए बयान में कहा गया कि गर्भपात करना कानूनन जुर्म है। यह जानते हुए भी सीनियर महिला कर्मी ने इसके खिलाफ अभियान चलाया है। इसलिए उन्हें नौकरी से निकाला गया है और अब उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी से बर्खास्त किए जाने के बाद एंजेला ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी तरह का कोई नियम नहीं तोड़ा है। यह अभियान चलाने से पहले ही मैंने सभी नियमों के बारे में जानकारी ले ली थी।


इसके बावजूद मुझे नौकरी से निकाला गया। एजंले का कहना है कि तस्मानिया में 16 हफ्ते की गर्भवती महिला चाहे तो गर्भपात करवा सकती है। यह जानते हुए भी उनके खिलाफ जो कार्रवाई की गई वो सही नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed