फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket Australia CEO James Sutherland says smith, warner and bancroft damage the game of cricket 

स्मिथ-वॉर्नर पर गरजे CA के सीईओ, बोले- इन तीनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट को किया डैमेज

Wed, 28 Mar 2018 08:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Cricket Australia CEO James Sutherland says smith, warner and bancroft damage the game of cricket 
जेम्स सदरलैंड - फोटो : ANI

बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की साख को बदनाम किया है। साथ ही प्रशंसकों के आत्मविश्वास और खेल में विश्वास से समझौता किया और उस पर धब्बा लगाया है।'

विज्ञापन

 

इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी माइकल हस्सी ने भी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर निशाना साधते हुए बहुत बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में फिर से वह साख पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी साख तभी बचा पाएंगे जब वह अपने सिद्धांत और मूल्यों पर चलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसी ने 'प्लेयर्स वॉइस डॉटकॉम डॉट एयू' के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ साल में हम ये सिद्धांत भूल गए हैं। इस समय कई बेहतरीन खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की नुमाइंदगी कर रहे हैं, लेकिन बॉल टेंपरिंग का मसला एकमात्र ऐसा मसला नहीं है जिसमें टीम गलत कारणों से सुर्खियों में हैं।'

Cricket Australia CEO James Sutherland says smith, warner and bancroft damage the game of cricket 
माइकल हसी

उन्होंने आगे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'द वाल' राहुल द्रविड़ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नाम 28 शतक है तो मुझे हैरानी होगी, लेकिन मुझे तब कोई हैरानी नहीं जब आप उनको 'द वाल' कहेंगे।

द्रविड को लेकर हसी ने कहा कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं किया। हसी ने आगे कहा कि यह टीम के लिए एक मौका है कि ऑस्ट्रेलिया अपने खोए मूल्यों और संस्कृति को फिर से आत्मसात करे। हम सकारात्मक सोच और खेल भावना के साथ खेलें।

बता दें कि इस विवाद के कारण स्टीव स्मीथ और डेविड वॉर्नर दोनों पर 1 साल का बैन लगाया गया है, जबकि कैमरन बैनक्रॉप्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed