{"_id":"d602da0f09fe2bcbd678430c6db37165","slug":"credibility-of-the-game-is-important-says-rahul-dravid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने खोला मोर्चा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने खोला मोर्चा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण और उसके बाद जांच के लिए गठित समिति को लेकर बीसीसीआई की हुई किरकिरी पर पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
द्रविड़ ने कहा कि क्रिकेट की विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद अहम है नहीं तो फिर प्रशंसकों को अपने क्रिकेटरों से विश्वास उठ जाएगा।
द्रविड़ ने कहा कि इन तरह की विवादों से हमारा अपना ही नुकसान होगा। यह अच्छा नहीं है कि हम अखबारों के पिछले पन्ने की बजाय पहले पन्ने पर आ गए हैं। कई ऐसे प्रशंसक हैं जो काफी गंभीरता से इस खेल के बारे में सोचते हैं और इन्हीं प्रशंसकों के कारण हम क्रिकेटर आज इस मुकाम पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासक भी आज केवल क्रिकेटर और प्रशंसकों के कारण ही हैं। इसलिए चाहे खेल हो, बोर्ड हो और यहां तक कि सरकार ही क्यों न हो, विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। पब्लिक लाइफ में रहने वालों के लिए तो यह और भी अहम हो जाता है।
विज्ञापन