{"_id":"c7f6f030-4858-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"crazy-to-stop-playing-for-no-reason-says-viswanathan-anand-to-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद ने किया सचिन का समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आनंद ने किया सचिन का समर्थन
कोलकाता/एजेंसी
Updated Mon, 17 Dec 2012 08:18 PM IST
विज्ञापन
खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचकों के निशाने पर आ चुके दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का समर्थन करते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने कहा कि जब तक जी कहे सचिन को खेल जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘आलोचना सही है, लेकिन यदि आपको अभी भी खेल में मजा आ रहा है तो बिना कारण उसे नहीं छोड़ना चाहिए। खेल में ऐसा कुछ नहीं है कि युवा ही केवल अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मैं तो चाहता हूं कि 50 साल तक खेलता रहूं।’
विज्ञापन