फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Craig Irwin appointed Zimbabwe ODI and T20 captain former South African all-rounder Lance Klusener new batting coach
IND Inning
80/1 (6.1 ov)
Sanju Samson 52(21)*
Ishan Kishan 7 (5)
WI elected to bowl

Zimbabwe Cricket: क्रेग इर्विन बने जिम्बाब्वे के वनडे-टी20 कप्तान, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर बना बैटिंग कोच

Tue, 08 Mar 2022 03:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Mar 2022 03:12 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर जिम्बाब्वे सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम में बल्लेबाजी कोच के रूप में फिर से शामिल हो गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को हुई बैठक के दौरान उनकी नियुक्ति की पुष्टि की।

विज्ञापन
Craig Irwin appointed Zimbabwe ODI and T20 captain former South African all-rounder Lance Klusener new batting coach
क्रेग इर्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर जिम्बाब्वे सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम में बल्लेबाजी कोच के रूप में फिर से शामिल हो गए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को हुई बैठक के दौरान उनकी नियुक्ति की पुष्टि की। बैठक के बाद क्रेग इर्विन को सीमित ओवरों में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट में सीन विलियम्स टीम की कमान संभालेंगे।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "लांस क्लूजनर सपोर्ट स्टाफ में स्टुअर्ट मत्सिकेनेरी की जगह लेंगे। मत्सिकेनेरी  को अब सहायक कोच के पद पर नियुक्त किया गया है। लालचंद राजपूत राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद पर बरकरार हैं।" लालचंद राजपूत 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे। 
विज्ञापन


लालचंद राजपूत को 2008 में मुंबई इंडियंस की टीम का कोच बनाया गया था। उन्हें 2016 में अफगानिस्तान टीम के कोच बने थे। लालचंद राजपूत ने भारत के लिए दो टेस्ट और चार वनडे मैच खेले थे। उन्होंने टेस्ट मैचों में 105 और वनडे में नौ रन बना थे। प्रथम श्रेणी मैचों की बात करें तो 110 मुकाबलों में 7988 रन बनाए। उनका औसत 49.30 का रहा था। इस दौरान 20 शतक और 46 अर्धशतक जड़े। उनके नाम 59 विकेट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लूजनर की बात करें तो उन्होंने इससे पहले 2016 और 2018 के बीच जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम किया था। कुछ समय पहले तक वे अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच थे। इस बीच जिम्बाब्वे क्रिकेट पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए एक गेंदबाजी कोच और एक फिटनेस ट्रेनर की नियुक्ति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।


क्लूजनर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट मैचों में 32.86 की औसत से 1906 रन बनाए थे। 171 वनडे में उनके नाम 3576 रन हैं। टेस्ट में उन्होंने चार शतक और आठ अर्धशतक जड़े थे। वहीं, वनडे में दो शतक और 19 अर्धशतक उनके नाम हैं। क्लूजनर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार थे। टेस्ट में उन्होंने 80 और वनडे में 192 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed