{"_id":"5e9b93438ebc3e72b117a1a9","slug":"cpl-can-t-fight-ipl-clash-but-hopes-bcci-figures-out-its-own-window-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीएल को उम्मीद अलग विंडो तलाश करेगा आईपीएल, नहीं चाहता टकराव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सीपीएल को उम्मीद अलग विंडो तलाश करेगा आईपीएल, नहीं चाहता टकराव
Sun, 19 Apr 2020 05:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 19 Apr 2020 05:24 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरेबियाई प्रीमियर लीग के सीईओ पीट रसेल को उम्मीद है कि यह टी-20 लीग अपने कार्यक्रम के अनुसार सितंबर में होगी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए अपनी अलग विंडो तलाश लेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई सितंबर या अक्तूबर में आईपीएल का आयोजन करेगा जिसके कारण एशिया कप और टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम नए सिरे से निर्धारित करना पड़ सकता है। सीपीएल 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच होनी है।
विज्ञापन
रसेल ने कहा, ‘हम उससे टकराव नहीं चाहते। मुझे पता है कि बीसीसीआई शक्तिशाली है लेकिन दूसरी लीग और खिलाड़ियों पर भी गौर करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आईपीएल सारे कैरेबियाई खिलाड़ियों को अपने टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहेगा। ऐसे में सीपीएल से टकराव का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि उनके अधिकांश स्टार हमारे साथ खेलेंगे। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करना चाहेंगे। वे अपनी विंडो तलाश सकते हैं।’
विज्ञापन