फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   COVID19: bcci lay down the rules for syed mushtaq ali t20 trophy ban on saliva

COVID19: अब लार लगाकर गेंद को नहीं चमका पाएंगे गेंदबाज, BCCI का रुख सख्त

Wed, 30 Dec 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
COVID19: bcci lay down the rules for syed mushtaq ali t20 trophy ban on saliva
बीसीसीआई

क्रिकेट मैचों में गेंदबाज स्विंग हासिल कर विपक्षी बल्लेबाज को मुश्किल में डालने के लिए लार लगाकर गेंद को चमकाते रहे हैं, लेकिन भारत में अगले महीने से शुरू होने जा रहे 2020-21 घरेलू सत्र के दौरान वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विस्तृत स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया है जिसमें इस सत्र में गेंद पर लार लगाने की मनाही भी शामिल है।

विज्ञापन


10 जनवरी से शुरू होगा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 30 पन्नों का यह प्रोटोकॉल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 चैंपियनशिप के 10 जनवरी से शुरू होने वाले आयोजन से पहले राज्य क्रिकेट संगठनों को भेजा गया है। गौरतलब है कि इस टी-20 टूर्नामेंट के साथ ही भारत के 2020-21 घरेलू सत्र का आगाज होने जा रहा है। यह सत्र कोविड-19 के प्रकोप के कारण काफी बाद में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


क्रिकेट की गेंदों पर लार नहीं लगाई जा सकेगी
इस सत्र को लेकर बीसीसीआई के जारी प्रोटोकॉल में मोटे अक्षरों में छापा गया, 'क्रिकेट की गेंदों पर लार नहीं लगाई जा सकेगी।' प्रोटोकॉल में यह ताकीद भी की गई है कि घरेलू सत्र के प्रशिक्षण सत्र या मैच के दौरान अगर क्रिकेट गेंद किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा संभाली जाती है जो जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं है, तो गेंद खिलाड़ियों को दिए जाने से पहले अम्पायर या टीम स्टाफ को इसे सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैव सुरक्षित वातावरण बनाने को कहा गया है
प्रोटोकॉल में मैच स्थल, होटल, प्रशिक्षण स्थल और परिवहन के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण बनाने को कहा गया है। ये वातावरण खिलाड़ियों के साथ ही टीम के सहायक स्टाफ, मैच अधिकारियों, मैच व आयोजन स्थल के प्रबंधन समूहों, ब्रॉडकास्ट कमेंटेटरों और अन्य कर्मियों के लिए तैयार किए जाएंगे।

RT-PCR पद्धति से कोरोना की जांच करानी होगी

प्रोटोकॉल के मुताबिक, मैचों के सभी प्रतिभागियों को संबंधित शहर में आने के बाद तय होटलों में छह दिन के लिए अलग रखा जाएगा और उन्हें आगमन के पहले, तीसरे और छठे दिन आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच करानी होगी। जांच में संक्रमण से मुक्त पाए जाने पर ही उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश दिया जाएगा।

बाहर जाने से पहले टीम के डॉक्टर की अनुमति लेनी होगी
प्रोटोकॉल में कहा गया है कि खिलाड़ी और टीम का सहायक स्टाफ 'अपरिहार्य हालात में ही' जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर जा सकेंगे। उन्हें इस वातावरण से बाहर जाने से पहले अपनी टीम के डॉक्टर की अनुमति लेनी होगी। प्रोटोकॉल में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर खिलाड़ियों और टीम के सहायक स्टाफ के खिलाफ बीसीसीआई अनुशासनात्मक कदम उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed