{"_id":"5ed24f748ebc3e905b57836e","slug":"covid-19-impact-cricket-west-indies-to-temporarily-halve-staff-player-salaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: वेस्टइंडीज ने बोर्ड कर्मचारियों-खिलाड़ियों के लिए अस्थायी रूप से सैलरी आधी करने की घोषणा की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना: वेस्टइंडीज ने बोर्ड कर्मचारियों-खिलाड़ियों के लिए अस्थायी रूप से सैलरी आधी करने की घोषणा की
Sun, 31 May 2020 08:43 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 31 May 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते होने वाली आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए बोर्ड कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए अस्थायी रूप से 50 प्रतिशत सैलरी की कटौती करने की घोषणा की।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय पेशेवर क्रिकेट अभी भी वायरस के कारण निलंबित है। कई क्रिकेट बोर्ड वित्तीय संकट में हैं। क्योंकि इस वायरस के कारण खेल की सामान्य स्थिति में अभी भी कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूआई ने कहा कि इसने कर्मचारी, खिलाड़ी, अंपायर और कोच के लिए 50 प्रतिशत वेतन कटौती को एक जुलाई से प्रभावी तौर पर लागू किया जाएगा, ऐसे में उम्मीद है कि अस्थायी उपाय तीन से छह महीने से अधिक नहीं होंगे।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा, 'यह निर्णय उन आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक है जो कोरोना महामारी के प्रभाव के परिणामस्वरूप हुई हैं। वर्तमान में दुनिया में कहीं भी कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है और जब क्रिकेट की नियमित गतिविधि फिर से शुरू होगी तो बहुत अनिश्चितता के साथ होगी।
दुनिया भर में कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों की तरह हमारा बोर्ड भी आय के रूप में एक महत्वपूर्ण नुकसान का सामना कर रहा है जिसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। बता दें कि वेस्टइंडीजको इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जुलाई में खेलनी है, जिसके लिए मजूरी मिल गई है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज जून में खेली जानी थी।