फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Court extends police custody of Hardik Pandya's step brother Vaibhav Pandya till Friday in cheating case

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने बढ़ाई पुलिस रिमांड

Tue, 16 Apr 2024 07:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Apr 2024 07:00 PM IST
सार

वैभव को रिमांड पूरी होने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां मुंबई पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने आगे की जांच के लिए वैभव की रिमांड बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन
Court extends police custody of Hardik Pandya's step brother Vaibhav Pandya till Friday in cheating case
हार्दिक और वैभव पांड्या - फोटो : IPL/Instagram

विस्तार

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और धोखाधड़ी के आरोप में अदालत ने मंगलवार को उनकी पुलिस रिमांड 19 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वैभव पर पार्टनरशिप फॉर्म के जरिये हार्दिक और क्रुणाल के साथ 4.3 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है और उन्हें इस मामले में मुंबई पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने आठ अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वैभव के वकील ने नहीं जताई आपत्ति
वैभव को रिमांड पूरी होने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां मुंबई पुलिस की इकॉनोमिक ऑफेंस विंग ने आगे की जांच के लिए वैभव की रिमांड बढ़ाने की अपील की। वैभव के वकील निरंजन मुंडार्गी ने ईओडब्ल्यू की मांग पर आपत्ति नहीं जताई जिसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार तक वैभव की रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


वैभव ने मामले को बताया था पारिवारिक
हार्दिक और क्रुणाल के भाई वैभव को पिछली बार जब कोर्ट में पेश किया गया था तब उसने इस मामले को पारिवारिक बताया था। वैभव ने अपने वकील के द्वारा कोर्ट को बताया था कि यह पूरा मामला पारिवारिक है और यह बस गलतफहमी के कारण हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैभव की क्यों हुई गिरफ्तारी?
वैभव पर हार्दिक और क्रुणाल ने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हार्दिक, क्रुणाल और वैभव ने तीन साल पहले संयुक्त रूप से पॉलिमर बिजनेस की शुरुआत की थी। इसमें हार्दिक और क्रुणाल की 40-40 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जबकि उनके सौतेले भाई वैभव 20 प्रतिशत के हिस्सेदार थे और बिजनेस का दैनिक कामकाज संभालने का जिम्मा भी उन पर ही था। पार्टनरशिप के करार के अनुसार, इसी के तहत तीनों के बीच लाभ का बंटवारा होना तय हुआ था। लेकिन आरोप यह है कि वैभव ने हार्दिक और क्रुणाल को बताए बिना ही ऐसा ही एक और बिजनेस शुरू किया जो पार्टनरशिप करार का उल्लंघन है। इसका नतीजा यह हुआ कि इन तीनों के बीच ऑरिजिनल बिजनेस के मुनाफे में गिरावट आई जिसके कारण इन्हें करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वैभव पर यह भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने चुपके से अपने मुनाफे की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 फीसदी कर दी थी जिससे हार्दिक और क्रुणाल पर वित्तीय प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed