फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   County Cricket: Sudarshan scored 14 runs in county cricket, Prithvi played innings of 31 and 37 runs, know

County Cricket: काउंटी क्रिकेट में सुदर्शन ने 14 रन बनाए, पृथ्वी ने 31 और 37 रन की पारी खेली, जानें

Tue, 02 Jul 2024 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Jul 2024 04:02 PM IST
सार

घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए सामान्यत: शीर्ष क्रम में खेलने वाले सुदर्शन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।

विज्ञापन
County Cricket: Sudarshan scored 14 runs in county cricket, Prithvi played innings of 31 and 37 runs, know
साई सुदर्शन - फोटो : County Cricket

विस्तार

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और अनुभवी पृथ्वी साव मौजूदा इंग्लिश काउंटी सत्र में क्रमश: सरे और नॉर्थम्पटनशर की ओर से बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी काउंटी टीम की ओर से दूसरे सत्र में खेल रहे हैं।
विज्ञापन


एसेक्स के खिलाफ द ओवल में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए सरे ने पहली पारी में 262 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए सामान्यत: शीर्ष क्रम में खेलने वाले सुदर्शन ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंद में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए।
विज्ञापन


बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पॉल वॉल्टर ने सुदर्शन को दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साइमन हार्मर के हाथों कैच कराया। सुदर्शन ने अभी दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की है। सरे ने एसेक्स को 180 रन पर आउट करके 82 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में 44 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉर्थम्पटनशर और ससेक्स के बीच एक अन्य मुकाबले में आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी ने दो पारियों में 13 चौके लगाए लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पृथ्वी ने पहली पारी में 22 गेंद में सात चौकों की मदद से 31 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में 41 गेंद में छह चौकों से 37 रन जोड़े।

पहली पारी में ससेक्स के तेज गेंदबाज फिन हडसन प्रेंटिस ने उन्हें जैक कार्सन के हाथों कैच कराया। नॉर्थम्पटनशर की टीम पहली पारी में सिर्फ 97 रन ही बना सकी और पृथ्वी ने टीम की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। ससेक्स की टीम ने पहली पारी में 143 रन बनाए थे।


दूसरी पारी में 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थम्पटनशर ने चार विकेट पर 137 रन बनाए हैं। पृथ्वी एक बार फिर तेज पारी खेलने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सीन हंट की गेंद पर बोल्ड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed