{"_id":"5ef0df2ca4c8924bbc7b85ba","slug":"coronavirus-pakistan-cricketers-haider-ali-shadab-khan-and-haris-rauf-test-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में मचा हड़कंप, तीन खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुरी खबर: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में मचा हड़कंप, तीन खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव
Mon, 22 Jun 2020 10:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने तीन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। रावलपिंडी में रविवार को पांच क्रिकेटर्स का परीक्षण किया गया था, जिसके बाद हैदर अली, हारिस रऊफ और शादाब खान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि उस्मान शिनवारी और इमाद वसीम स्वस्थ्य बताए गए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट से पहले तीनों में से किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। सोमवार को एक बयान जारी करते हुए पीसीबी ने बताया कि, 'तीनों खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से क्वारंटीन होने कह दिया गया है। शोएब मलिक, वकार यूनुस ने भी कराची और पेशावर में आज टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आ सकती है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम को इस महीने के आखिर में इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में थोड़ी बहुत प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्हीं जगहों पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट भी होगा। लाहौर में 24 जून को सभी खिलाड़ी एकत्रित होंगे, जहां से टीम मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन