{"_id":"5e70f8288ebc3ea7c878defe","slug":"coronavirus-outbreak-men-s-t20-world-cup-2020-will-be-go-as-per-plan-says-icc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टी-20 विश्व कप समय पर होने की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच टी-20 विश्व कप समय पर होने की उम्मीद
Wed, 18 Mar 2020 08:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप
- फोटो : ट्विटर
एक ओर जहां लगातार कोरोना वायरस की वजह से लगातार टूर्नामेंट रद्द हो रहे हैं तो दूसरी ओर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टी-20 विश्व कप का आयोजन तय समय पर ही करने की योजना कर रहा है। इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ केविन रॉबर्ट्स ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ ही सप्ताह या महीने में सभी खेल अपने तय समय पर होने लगेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोई भी नहीं जानता है कि ऐसे वक्त में क्या करना चाहिए। क्रिकेट टी-20 विश्व कप का आयोजन 24 अक्तूूबर से होना है, जबकि क्वालिफायर 18 से 23 अक्तूबर तक होने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर तय किया गया है। उन्होंने टूर्नामेंट के बारे में कहा, हमारी योजना है कि 15 नवंबर को फाइनल फुल हाउस हो।
विज्ञापन