कोरोना को लेकर पीटरसन ने की खास अपील, हिंदी में ट्वीट कर बढ़ाया हौसला और दिया ये सुझाव
पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से त्रस्त है। इस महामारी की वजह से विश्व में मरने वालों की संख्या 10,000 से पार हो गई है, जबकि दो लाख 44 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। हर क्षेत्र में इस महामारी का गहरा असर पड़ा है। वहीं, भारत में कोरोना वायरस की वजह से चार की मौत, जबकि इसके संक्रमितों की संख्या 223 तक पहुंच गई है।
इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया है, जो काफी चर्चा में है। ट्वीट की चर्चा इसलिए क्योंकि उन्होंने यह ट्वीट हिंदी में किया है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्वीट में अपने हिंदी टीचर का नाम भी लिखा है।
पीटरसन ने लिखा- नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं। हम सब अपनी-अपनी सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिनों के लिए रहें। यह समय है होशियार रहने का। आप सभी को ढेर सारा प्यार। मेरे हिंदी टीचर श्रीवत्स गोस्वामी।'
Namaste india 🙏 hum sab corona virus ko harane mein ek saath hai , hum sab apne apne sarkar ki baat ka nirdes kare aur ghar me kuch Dino ke liye rahe , yeh samay hai hosiyaar rahene ka .App sabhi ko der sara pyaar 💕
My Hindi teacher - @shreevats1 🙏🏻 — Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 20, 2020