गौतम गंभीर के घर तक पहुंचा जानलेवा कोरोना वायरस, पूर्व क्रिकेटर ने खुद को किया क्वारंटीन
2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर सक्रिय राजनीति में आ गए और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी की टिकट पर पूर्वी दिल्ली से जीत हासिल कर संसद में पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा। खुद दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर की आशंका की ओर इशारा किया था। इस बीच पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के घर के भीतर भी कोविड-19 मामले की पुष्टि हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद गौतम गंभीर ने शुक्रवार को दी। ट्वीट करते हुए गंभीर ने खुद को होम क्वारंटीन में जाने की बात बताई। गंभीर ने फैंस से अपना ध्यान रखने की अपील भी की।
Due to a case at home, I have been in isolation awaiting my COVID test result. Urge everyone to follow all guidelines & not take this lightly. Stay safe!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 6, 2020विज्ञापन
घर पर कोरोना का मामला सामने आने के बाद, मैं अपने कोविड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा हूं। आप सभी से सारे दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह करता हूं। आप इसे हल्के में न लें। सुरक्षित रहें!
दिल्ली में पिछले 15 दिन में 11 बार एक्टिव केस बढ़े
देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है। सबसे बुरी हालत दिल्ली की है। यहां पिछले 15 दिनों में 11 बार एक्टिव मरीज बढ़े हैं। एक्टिव केसों की संख्या हर दिन एक हजार से 1400 तक बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 670 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 84,11,724 हो गई है।
With 47,638 new #COVID19 infections, India's total cases surge to 84,11,724. With 670 new deaths, toll mounts to 1,24,985.
— ANI (@ANI) November 6, 2020
Total active cases are 5,20,773 after a decrease of 7,189 in last 24 hrs.
Total cured cases are 77,65,966 with 54,157 new discharges in the last 24 hrs. pic.twitter.com/iTi5fIh5Sw
हालांकि कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कल हुई बढ़ोतरी के बाद आज फिर मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। जबकि गुरुवार को 50,209 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस अवधि के दौरान वायरस के कारण 670 मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।