फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corona In Cricket USA and Ireland ODI series Cancelled over covid 19 concerns among staff

Corona In Cricket: कोरोना के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज रद्द, अब वेस्टइंडीज का दौरा करेगी आयरलैंड की टीम

Wed, 29 Dec 2021 10:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

कोरोना महामारी के खतरे के चलते आयरलैंड और अमेरिका के बीच वनडे सीरीज रद्द कर दी गई है। इस सीरीज से पहले कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव आए थे। 
 

विज्ञापन
Corona In Cricket USA and Ireland ODI series Cancelled over covid 19 concerns among staff
आयरलैंड बनाम अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज कोरोना के खतरे के चलते रद्द कर दी गई है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से यह फैसला किया है। अब आयरलैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करगी, जहां उसे तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है। अमेरिका के दौरे में आयरलैंड की टीम सिर्फ दो टी-20 मैच ही खेल पाई थी। इनमें से एक मैच आयरलैंड और एक मैच अमेरिका के नाम रहा था। इसके बाद अमेरिका की टीम में कोरोना के मामले सामने आए और कोई मैच नहीं हो सका। अब क्रिकेट अमेरिका और आयरलैंड क्रिकेट ने मिलकर वनडे सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


वनडे सीरीज को स्थगित करने को लेकर जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन आयरलैंड के स्क्वॉड के दो सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों के कई साथी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से दो सदस्य आयरलैंड के खिलाड़ियों के करीबी संपर्क में रहे हैं। इससे पहले अमेरिका के खिलाड़ियों और अंपायर के कोरोना पॉजिटिव होने पर वनडे सीरीज प्रभावित हुई है। आगे भी कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दोनों बोर्ड ने वनडे सीरीज के बाकी दोनों मैच रद्द करने का फैसला किया है।  
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेगा आयरलैंड
अमेरिका दौरे के बाद आयरलैंड की टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां वो तीन वनडे और एक टी-20 मैच की सीरीज खेलेगा। 31 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के लिए रवाना होंगे, जबकि आयरलैंड के स्टॉफ के जो दो सदस्य कोरोना संक्रमित हैं वो फ्लोरिडा में ही आइसोलेट रहेंगे। उनके ठीक होने के बाद उनके वेस्टइंडीज जाने का प्रबंध किया जाएगा। वहीं अमेरिका के खिलाड़ी और स्टॉफ जल्द से जल्द बायो बबल छोड़कर अपने घर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed