फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Corbin Bosch is set to join Mumbai Indians in IPL 2025 as replacement for South African pacer Lizaad Williams

IPL 2025: तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़ेगा यह खिलाड़ी, एसए20 में मचा चुका है धमाल

Sat, 08 Mar 2025 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 08 Mar 2025 08:52 PM IST
सार

पिछले साल डेब्यू करने के बाद एक टेस्ट और दो वनडे में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले बॉश को चोटिल एनरिच नॉर्त्जे की जगह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Corbin Bosch is set to join Mumbai Indians in IPL 2025 as replacement for South African pacer Lizaad Williams
लिजाड विलियम्स - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 को शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और सभी टीमों ने इसकी तैयारियां अंदर ही अंदर शुरू कर दी हैं। सत्र के शुरू होने से पहले ही हालांकि, मुंबई इंडियंस को झटका लगा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गेंदबाजी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश ने ली है। 
विज्ञापन

अब तक आईपीएल में नहीं किया है डेब्यू 
30 वर्षीय बॉश ने 86 टी20 मैच खेले हैं और 59 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान बॉश का सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है। दिलचस्प बात यह है कि बॉश ने अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 में मुंबई इंडियंस केप टाउन को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अभियान के दौरान 11 विकेट भी चटके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स चोट के कारण आगामी आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और मुंबई इंडियंस ने उनके स्थान पर उनके हमवतन कॉर्बिन बॉश को अनुबंधित किया है। 
विज्ञापन

राजस्थान के नेट गेंदबाज रह चुके हैं बॉश
पिछले साल डेब्यू करने के बाद एक टेस्ट और दो वनडे में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले बॉश को चोटिल एनरिच नॉर्त्जे की जगह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए देश की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। वह पहले राजस्थान रॉयल्स में नेट गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed