VIDEO: विपक्षी टीम के कप्तान को आउट कर आपे से बाहर हुआ गेंदबाज, कहा- 'खिसक ले'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सुपर लीग सीजन-3 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में पाक खिलाड़ियों का आक्रामक अंदाज भी सामने आया। यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब पीएसएल में खिलाड़ियों के बीच इस तरह की गहमागहमी हुई है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
दरअसल कराची किंग्स की पारी के 16वें ओवर में राहत अली ने विपक्षी टीम के कप्तान इमाद वसीम को आउट किया। इमाद पवेलियन की तरफ लौट ही रहे थे कि राहत अली ने उन्हें हाथ से संकेत देकर मैदान से बाहर जाने को कहा। इसे देख इमाद वसीम भड़क गए और उन्होंने गेंदबाज को पलटकर जवाब दिया।
इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन की चुनौती कराची किंग्स के सामने रखी थी। इस टारगेट का पीछा करते हुए कराची की शरुआत बेहद घटिया रही और टीम को महज 2 रन पर ही जोए डेनली (1) और शाहिद अफरीदी (1) के रूप में दो बड़े झटके लगे। कॉलिन मुनरो भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान इमाद ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रन की कीमती पारी खेली।
इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने 27 गेंदों में भले ही 26 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 113 रन ही बना सकी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने यह मैच 67 रन से जीत लिया। क्वेटा की ओर से राहत अली और अनवर अली को दो-दो सफलता मिली उनके अलावा मोहम्मद नवाज, हसन खान, बेन और शेन वाट्सन को 1-1 सफलता मिली।
Rahat Ali's version of "on your bike" #PSL2018 #KKvQG pic.twitter.com/kIWmdX9df5
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) March 8, 2018