फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   controversial moment between kagiso rabada and steve smith in second test

VIDEO: वॉर्नर-डी कॉक के बाद स्मिथ-रबाडा में छिड़ी जंग, ICC कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Sat, 10 Mar 2018 04:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
controversial moment between kagiso rabada and steve smith in second test
kagiso rabada

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन कंगारू टीम की कमर तोड़ कर रख दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम द. अफ्रीका की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए सिर्फ 243 रन ही बना सकी। हालांकि वॉर्नर ने दूसरे सलामी बल्लेबाज के साथ मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी थी।

विज्ञापन


इस मैच द. अफ्रीका के तेज गेंदबाजों को बोलबाला रहा। लुंगी एनगिडी ने तीन और कागीसो रबाडा ने पांच विकेट चटकाए। वहीं पिछले मैच की तरह इस मैच में भी मैदान पर खिलाड़ियों के बीच आपसी तनातनी दिखी। दरअसल रबाडा ने 161 के स्कोर पर स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद रबाडा ने मैदान पर बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।
विज्ञापन


रबाडा का यह रूप देख कंगारू कप्तान कुछ सेकेंड के लिए क्रीज पर ही ठहर गए। रबाडा ने स्मिथ को 25 रन के स्कोर पर मैदान से चलता किया। हालांकि क्रिकेट जगत में रबाडा के इस आक्रामक अंदाज की काफी आलोचना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

controversial moment between kagiso rabada and steve smith in second test
kagiso rabada

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रबाडा की ऐसी प्रतिक्रिया खेल भावना के विपरित है। मैच रेफरी जैफ क्रू इस मामले पर आज फैसला ले सकते हैं। आईसीसी के नियमों के मुताबिक रबाडा के खाते में इस वक्त पांच डिमेरिट प्वॉइंट हैं, अगर इसमें तीन और जुड़ जाएं तो उन्हें दो टेस्ट मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है।

वहीं डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और द. अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के बीच भी इसी तरह का विवाद सामने आया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उस पर कार्रवाई करते हुए लायन, वॉर्नर और डी कॉक पर जुर्माना लगाया गया था।

देखें वीडियो: 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed