{"_id":"812865dc-88b6-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"conditions-will-be-different-for-ashes-series-says-mickey-arthur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की नाकामी का एशेज पर असर नहीं: आर्थर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की नाकामी का एशेज पर असर नहीं: आर्थर
मोहाली/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त का आगामी एशेज सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आर्थर ने कहा, ‘भारत के खिलाफ प्रदर्शन एशेज सीरीज के लिए कोई पैमाना नहीं है। दोनों सीरीज की परिस्थितियों में जमीन-आसमान का अंतर है।’
विज्ञापन
इस बीच आर्थर ने माना कि पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और माइकल हसी के संन्यास लेने से ऑस्ट्रेलिया टीम की शीर्षक्रम बल्लेबाजी कमजोर हुई है। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष छह बल्लेबाजों में से सिर्फ कप्तान माइकल क्लार्क एकमात्र ऐसे हैं, जिन्होंने तीन से ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
आर्थर ने कहा, 'हमारी योजना के अनुसार पोंटिंग और हसी एशेज सीरीज खेलने जा रहे थे। हमने सोचा था कि हमारे शीर्ष छह बल्लेबाजों में अनुभवी और युवा का मिश्रण है। लेकिन पोंटिंग और हसी के संन्यास लेने के कारण हमारा सारी योजना गड़बड़ा गई। हमें अब फिर से टीम का निर्माण करना पड़ा रहा है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारत दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण हमेशा किसी न किसी पर तो गाज गिरती है। हम नहीं चाहते कि एशेज सीरीज से पहले ऐसा हो क्योंकि हमें अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने हैं और हम जितना संभव हो टीम को स्थाई बनाए रखना चाहते हैं।'