{"_id":"5dad21e38ebc3e93cf6589b5","slug":"compliant-bcci-state-units-will-start-getting-allocated-fund-post-october-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिफारिशें मानने वाली बीसीसीआई की राज्य इकाइयों को मिलेगा अनुदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिफारिशें मानने वाली बीसीसीआई की राज्य इकाइयों को मिलेगा अनुदान
Mon, 21 Oct 2019 08:42 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोढ़ा समिति की सिफारिशों का अनुपालन करने वाली बीसीसीआई की राज्य इकाइयों को 23 अक्तूबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद सालाना अनुदान मिलना शुरू हो जाएगा। इसी दिन से सौरव गांगुली की अगुआई वाली समिति बीसीसीआई का संचालन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों को 35 करोड़ रुपये का सालाना अनुदान मिलता है जो लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक कानून संशोधित नहीं करने के कारण पिछले तीन वर्षों से नहीं मिला है। ऐसे में अनुपालन करने वाले राज्य इकाइयों को 100 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘एजीएम में कई वित्तीय वर्षों के लिए वार्षिक लेखा-जोखा पारित होगा और एक बार जब ऐसा हो जाएगा तब अनुपालन करने वाले राज्यों को अनुदान मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक हालांकि सिर्फ उन्हीं राज्यों को अनुदान मिलेगा जिन्होंने इसका अनुपालन किया है।’ यह अनुदान कई चरणों में जारी किया जा सकता है और अभी यह भी देखा जाना है कि मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, चंडीगढ़ और पुडुचेरी जैसे नौ नए पूर्ण सदस्य बनने के बाद क्या दूसरे राज्यों के अनुदान में कटौती की जाएगी।