फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   colin de grandhomme smash second fastest century in test

NZvWI: कीवी बल्लेबाज कॉलिन ने अपने पहले ही टेस्ट में बना डाला रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे बैट्समैन

Sun, 03 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
colin de grandhomme smash second fastest century in test
कॉलिन डे ग्रैंडहोम - फोटो : File
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे हैं पहले टेस्ट के दूसरे दिन कीवी बल्लेबाजों के नाम रहा। खासतौर पर यह टेस्ट अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रैंडहोम के की वजह से याद रखा जाएगा। ग्रैंडहोम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। 
विज्ञापन


ग्रैंडहोम ने 71 गेदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक बनाया, इसके बाद वो 74 गेंदों पर 105 रन बनाकर चेस के शिकार हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह टेस्ट में लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के ही बल्लेबाज के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड के विकेट कीपर और तूफानी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015-16 में 54 गेंदों पर शतक लगाया था। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे और चौथे नंबर पर भी मैकुलम ही काबिज हैं। उन्होंने 74 और 78 गेंदों में शतक बनाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 

इनके नाम है टेस्ट में सबसे तेज शतक
1. ब्रेंडन मैकुलम - 54 गेंदें
2. विवियन रिचर्ड्स - 56 गेंदें
3. मिस्बाह उल हक - 56 गेंदें
4. एडम गिलक्रिस्ट - 57 गेंदें
5. जैक ग्रेगरी- 67 गेंदें
6. शिवनारायण चंद्रपाल - 69 गेंदें
7. डेविड वॉर्नर - 69 गेंदें
8. क्रिस गेल - 70 गेंदों
9. कॉलिन डे ग्रैंडहाम - 71 गेंदें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed