{"_id":"68316608119ba927ac04b11b","slug":"code-of-conduct-breach-in-rcb-vs-srh-ipl-2025-match-rajat-patidar-fined-24-lakh-cummins-also-fined-12-lakh-rs-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: बुरे फंसे रजत; SRH के खिलाफ कप्तानी भी नहीं की फिर भी लगा 24 लाख का जुर्माना, पूरी RCB लपेटे में आई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: बुरे फंसे रजत; SRH के खिलाफ कप्तानी भी नहीं की फिर भी लगा 24 लाख का जुर्माना, पूरी RCB लपेटे में आई
Sat, 24 May 2025 11:55 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 May 2025 11:55 AM IST
सार
आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आरसीबी की टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद एक और झटका लगा है। धीमी ओवर गति के लिए टीम के कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। इसके अलावा सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस पर भी स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगा है। कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया क्योंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का इस सत्र में पहला अपराध था, जबकि पाटीदार पर दूसरी बार अपराध करने वाली आरसीबी की प्लेइंग-11 के सदस्य होने के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
आरसीबी की टीम का दूसरा अपराध
आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आरसीबी की टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पाटीदार पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।' चौंकाने वाली बात यह है कि आरसीबी की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी थी और रजत नहीं बल्कि जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे। रजत बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, लेकिन उन पर ही 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। नियमित कप्तान होने की वजह से ऐसा हुआ है।

कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना
आईपीएल के बयान में यह भी कहा गया, 'चूंकि यह आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।' प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी आरसीबी को एसआरएच के खिलाफ 42 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब इस टीम का आखिरी मुकाबला 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स से है।

मैच में क्या हुआ?
एसआरएच ने छह विकेट पर 231 रन बनाने बाद आरसीबी की पारी को 19.5 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। इस हार से आरसीबी के लिए तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है। ईशान किशन ने 48 गेंद पर 94 रन की नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।