{"_id":"5f1ce06d73263c3d58102d09","slug":"coach-gary-stead-ready-to-pursue-agreement-with-new-zealand-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड की टीम के साथ करार आगे बढ़ाने को तैयार कोच गैरी स्टेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड की टीम के साथ करार आगे बढ़ाने को तैयार कोच गैरी स्टेड
Sun, 26 Jul 2020 07:16 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने अनुबंध को बढ़ाने की संभावना को लेकर चल रही चर्चाओं को सकारात्मक करार दिया। स्टेड का दो साल का कार्यकाल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त होना था, जिसे पहले अक्तूबर में खेला जाना था लेकिन इसे पिछले हफ्ते कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
स्टेड ने स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, ‘बातें सकारात्मक रही हैं और अगर न्यूजीलैंड क्रिकेट और खिलाड़ियों को लगता है कि मैं योगदान देना जारी रख सकता हूं तो मैं इस पद पर जारी रहना चाहूंगा।’
विज्ञापन
न्यूजीलैंड का अगला टूर्नामेंट दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज है और फिर नवंबर के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर की अंतरराष्ट्रीय सीरीज होनी है लेकिन इसके लिए एकांतवास इंतजाम और सरकारी मंजूरी लंबित है।
विज्ञापन