फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA want to Remove BCCI's Acting President CK khanna and secretary A choudhary

CoA ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे BCCI के शीर्ष पदाधिकारियों को हटाने के निर्देश

Wed, 16 Aug 2017 08:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 16 Aug 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
 CoA want to Remove BCCI's Acting President CK khanna and secretary A choudhary
विनोद राय - फोटो : file photo

सुप्रीम कोर्ट द्वारा BCCI के संचालन के लिए गठित प्रशासक समिति ने उच्चतम न्यायालय से लोढ़ा समिति के सुधारों का पालन नहीं करने के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सीके खन्ना और सचिव अमिताभ चौधरी सहित मौजूदा के पदाधिकारियों को हटाने के लिये निर्देश मांगा है।  सीओए ने न्यायालय में दायर पांचवी स्थिति रिपोर्ट में कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी को भी हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


विनोद राय और डायना एडुल्जी की समिति में अपनी कड़ी रिपोर्ट में बोर्ड का चुनाव नहीं होने तक न्यायालय से ‘बोर्ड का शासन, प्रबंध और प्रशासन’ को उनके हाथ में सौंपने की मांग की है। इसके साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के नेतृत्व में काम करने वाले पेशेवर समूह को भी उन्होंने अपने अधिकार में लेने की मांग की है।
विज्ञापन


सीओए की 26 पृष्ठों की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खन्ना, अमिताभ और अनिरुद्ध को उसी तरह से हटाया जाये जैसे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटाया गया था जिन्हें लोढ़ा सुधारों को लागू करने में नाकाम रहने पर बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘यह सही होगा कि मौजूदा पदाधिकारियों के साथ उसी तरह का व्यवहार किया जाये जैसे कि पहले के अधिकारियों से किया गया था क्योंकि इन अधिकारियों ने जो शपथ पत्र दिया था उसके बाद अतिरिक्त छह माह बीत जाने के बाद भी न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सुधारों को लागू नहीं किया गया। इससे यह साफ है कि मौजूदा पदाधिकारी इस स्थिति में नहीं है कि वे न्यायालय के निर्देशों को लागू करवा पायें।’’ सीओए ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि न्यायालय के 24 जुलाई के निर्देशों का ‘गलत तरीके से उल्लेख कर’ 26 जुलाई को हुई विशेष आम बैठक से जौहरी और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों तथा कानूनी टीम को बैठक से बाहर जाने को कह दिया गया था।


रिपोर्ट के मुताबिक डीडीसीए के प्रशासक न्यायाधीश (सेवानिवृत) विक्रमजीत सेन ने भी एसजीएम में कहा था कि बीसीसीआई लोढ़ा समिति की रिपोर्ट के विपरीत काम कर रहा है। रिपोर्ट में सितंबर 2016 में न्यायमूर्ति ए पी शाह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद लोकपाल नियुक्त करने में बीसीसीआई की असफलता का भी जिक्र किया गया है। सीओए ने कहा कि बीसीसीआई को छह सेवानिवृत जजों के नाम देने के बावजूद पदाधिकारियों ने इस पर फैसला नहीं किया। इसके अलावा हितों के टकराव के नये नियमों को स्वीकार करने में नाकाम रहने का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed