फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA ready to refer Hardik pandya and kl Rahul issue to ombudsman

राहुल-पांड्या का मामला लोकपाल को सौंपने के लिए तैयार COA

Wed, 06 Mar 2019 07:07 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
CoA ready to refer Hardik pandya and kl Rahul issue to ombudsman
pandya kl rahul

भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) गुरुवार को यहां होने वाली बैठक के दौरान हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला बीसीसीआई के नवनियुक्त लोकपाल डी के जैन को सौंपेंगे।

विज्ञापन


राहुल और पंड्या को एक चर्चित टीवी कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणियों के लिए अस्थायी निलंबित किया गया था लेकिन बाद में जांच लंबित होने तक उनका निलंबन वापस ले लिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने अब विवादों के निबटान के लिए लोकपाल नियुक्त कर दिया है तो राहुल और पंड्या से जुड़े मामले में भी वही फैसला करेंगे।
विज्ञापन


सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने राहुल और पंड्या विवाद का अलग से जिक्र किये बिना पीटीआई से कहा, 'लोकपाल की नियुक्ति के बाद सीओए की यह पूर्ण बैठक होगी। हम कई मसलों पर चर्चा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायधीश जैन ने मंगलवार को पीटीआई से कहा था कि वह इंतजार कर रहे हैं कि सीओए उन्हें कोई मामला सौंपे और इनमें पंड्या और राहुल का मामला भी शामिल है। राहुल और पंड्या की टिप्पणियों से विवाद पैदा हो गया था और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था।

गुरुवार को पहली बार सीओए के नये सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे भी बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्हें पिछले महीने नियुक्त किया गया था और पिछली बैठक में उन्होंने फोन से अपनी बात रखी थी। चेयरमैन विनोद राय और डायना एडुल्जी सीओए के दो अन्य सदस्य हैं।

सीओए की बैठक में बीसीसीआई के आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के साथ संबंध समाप्त करने को लेकर लिखे गये पत्र पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के ढुलमुल रवैये पर भी चर्चा होने की संभावना है। आईसीसी ने बीसीसीआई का आग्रह यह कहकर नकार दिया था कि इस तरह के मामलों में उसकी कोई भूमिका नहीं है।

इसके अलावा 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल से जुड़े मामलों पर भी चर्चा होगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले दो सप्ताह के लिए कार्यक्रम घोषित किया है तथा वह संपूर्ण कार्यक्रम घोषित करने के लिए आम चुनावों की तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहा है। बीसीसीआई सूत्रों ने पीटीआई से कहा, 'आईपीएल से जुड़े वित्तीय और कार्यक्रम संबंधी मसलों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed