फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA chief Vinod Rai says ACU will look after alleged corruption in TNPL

भारतीय क्रिकेट में सट्टेबाजी, CoA प्रमुख विनोद राय नहीं यह पुलिस अधिकारी करेगा जांच

Tue, 17 Sep 2019 07:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
CoA chief Vinod Rai says ACU will look after alleged corruption in TNPL
vinod rai - फोटो : ट्विटर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) में हुए कथित भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) का हिस्सा है और वे इस मामले की जांच करेंगे और अभी तक कुछ भी नहीं सीओए के सामने आया है।

विज्ञापन


सीओए की बैठक के बाद प्रमुख विनोद राय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'यह मामला भ्रष्टाचार रोधी इकाई का हिस्सा है। एसीयू इस मामले की देखरेख करेगा। हमारे पास अभी तक कुछ भी नहीं आया है। हम चुनाव की तैयारी में हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक भारतीय खिलाड़ी, आईपीएल में नियमित रूप से खेलने वाले एक खिलाड़ी और एक रणजी ट्रॉफी कोच के खिलाफ सट्टेबाजी में शामिल होने की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) की माने तो इन लोगों ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। अनौपचारिक तौर पर चल रहीं छोटी टी-20 लीग में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में सट्टेबाजी होने की आशंका जताई गई है।

जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि टीम मालिक के साथ एक अवैध सौदे के जरिए फ्रैंचाइजी का नियंत्रण लेने के बाद सट्टेबाज और मैच फिक्सर सट्टेबाजी में अप्रत्याशित लाभ कमा रहे हैं। सूत्रों का कहना है, 'सट्टेबाजों का संपर्क हर टीम से है, ऐसे में पूरी तमिलनाडु टी-20 लीग में सट्टेबाजी की आशंका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसमें शामिल लोगों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की खबर लीक हुई। 

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, बीसीसीआई के एसीयू और राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रमुख अजीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों से संपर्क करने के बाद कुछ उदाहरण सामने आए। एसीयू इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहा है। वह आने वाले दिनों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा सकती है। उन्होंने कहा, हम जांच कर रहे हैं कि किन-किन खिलाड़ियों ने हमसे संपर्क किया है। हम उनसे पूछ रहे हैं कि उनसे कब और किन परिस्थितियों में संपर्क किया गया।

स्टार इंडिया पर प्रसारित होने वाली तमिलनाडु प्रीमियर लीग में आठ टीम हिस्सा लेती हैं। रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसका हिस्सा है। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed