फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CoA chief says No review of India's cricket world cup 2019 performance 

'भारत के विश्व कप प्रदर्शन की नहीं होगी समीक्षा'

Fri, 26 Jul 2019 09:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 26 Jul 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
CoA chief says No review of India's cricket world cup 2019 performance 
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए कोई बैठक नहीं होगी। विश्व कप के प्रबल दावेदार में से एक के रूप में पहुंची भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होना पड़ा था। 

विज्ञापन


भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए 29 जुलाई को रवाना होने का जिक्र करते हुए राय ने पूछा, 'समीक्षा बैठक करने का समय कहां है?' सीओए की यहां बैठक के बाद राय ने कहा, 'सहयोगी स्टाफ और मैनेजर की रिपोर्ट से सामान्य फीडबैक का अब तक इंतजार है।'
विज्ञापन


 उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त सीओए के सदस्य राय, डायना इडुल्जी और रवि थोडगे बैठक के बाद न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा से मिलने के लिये रवाना हो गये जिन्हें देश में क्रिकेट प्रशासन संबंधित मामलों के निपटारे के लिये मध्यस्थ नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'सीओए को राज्य संघ चुनावों को सही समय पर (14 सितंबर अंतिम समयसीमा) कराना सुनिश्चित करने में मदद करने के अलावा न्यायमित्र हितों के टकराव से संबंधित मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय को सूचित करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed