फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   COA asks Mumbai Cricket Association to correct inaccuracies in its constitution

देश के सबसे पुराने क्रिकेट संघ पर उठे सवाल, बीसीसीआई चुनाव से बाहर होने का खतरा

Wed, 24 Jul 2019 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 24 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
COA asks Mumbai Cricket Association to correct inaccuracies in its constitution
वानखेडे़ स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति ने एमसीए से कहा कि वह या तो अपने संविधान की ‘अनियमितताएं’ ठीक करे या 22 अक्टूबर को होने वाले बीसीसीआई चुनाव से बाहर रहने को तैयार रहे। मुंबई क्रिकेट संघ भारत के सबसे पुराने क्रिकेट संघों में से है और 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दे चुका है।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में इसने लोढा समिति के सुझावों के तहत नया संविधान लागू किया, लेकिन सीओए ने उसमें अनियमितताएं पाई हैं। सीओए ने एमसीए को 19 जुलाई को लिखे पत्र में कहा, ‘सीओए द्वारा एमसीए को 17 जुलाई 2019 को भेजे गए ईमेल के संबंध में आपका ध्यान आकर्षित कराना है जो एमसीए के संविधान में अनियमितताओं के संदर्भ में है।’
विज्ञापन


इसमें कहा गया, ‘इस पर आपके जवाब की प्रतीक्षा है। एमसीए को अपने संविधान की कमियां दूर करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उसे बीसीसीआई की चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।’ इस बीच एमसीए के एक अधिकारी ने प्रेस ट्रस्ट को बताया कि अभी तक उन्होंने सीओए के ईमेल का जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed